logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मिर्गी के इलाज के लिए गई अस्पताल, डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, बेहोश कर रेप किया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक लड़की के साथ डॉक्टर ने रेप किया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Doctor in ot

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: AI

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट अस्पताल में 12वीं की एक छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। हैरानी की बात है कि आरोप अस्पताल के डॉक्टर पर ही लग रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर विजय कुमार गिरी ने इलाज के नाम पर उसे ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर नशीला इंजेक्शन दिया और फिर उसके साथ हैवानियत की। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर अस्पताल पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अस्पताल को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मामले के सामने आने के बाद लोगों में भी काफी ज्यादा गुस्सा है और पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: एक महीने में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, क्या हैं नईं दरें?

 

मिर्गी के इलाज के लिए गई थी अस्पताल

जानकारी के मुताबिक छात्रा को मिर्गी के दौरे और बुखार की शिकायत के बाद लखनऊ के तेजस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिवार का कहना है कि इलाज के दौरान अचानक छात्रा को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद डॉक्टर विजय कुमार गिरी उसे ऑक्सीजन और ट्यूब लगाने की बात कहकर ऑपरेशन थिएटर में ले गया। शुरुआत में छात्रा की बहन और एक नर्स भी ऑपरेशन थिएटर में मौजूद थीं लेकिन कुछ देर बाद डॉक्टर ने दोनों को बाहर भेज दिया। 

इंजेक्शन देकर की हैवानियत

पीड़िता के पिता का आरोप है कि डॉक्टर ने छात्रा को IV कैनुला के जरिए नशीला इंजेक्शन दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। छात्रा ने पुलिस को बताया कि जब उसे होश आया तो उसे अपने साथ गलत हरकत होने का एहसास हुआ। इसके बाद वह रोते हुए ऑपरेशन थिएटर से बाहर आई और परिवार को पूरी घटना बताई। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

 

पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर विजय कुमार गिरी के खिलाफ दुष्कर्म और SC/ST Act की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ट्विंकल जैन ने बताया कि छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और अस्पताल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ऑपरेशन थिएटर और अस्पताल के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। 

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में ग्रीन कार्ड को लेकर सख्त हुए नियम, भारतीयों पर क्या असर पड़ेगा?

सरकार ने की कार्रवाई

घटना के बाद प्रदेश सरकार भी हरकत में आ गई। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लेते हुए अस्पताल को सील करने और आरोपी डॉक्टर का मेडिकल लाइसेंस सस्पेंड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है और आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। 

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें