भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस महीने तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि डीजल 91 पैसे महंगा हो गया है। इस महीने अब तक तीसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं। पहले इस हफ्ते 90 पैसे और कुछ दिन पहले 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
तेल कंपनियों का कहना है कि वे पिछले कई महीनों से भारी नुकसान उठा रही थीं। अब एक महीने में तीसरी बार आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ा है। आशंका है कि आने वाले दिनों में पेट्रोलियम की कीमतों में और इजाफा होगा।
पश्चिम एशिया संकट अभी टला नहीं है। ईरान और अमेरिका में अभी युद्ध की स्थिति बनी हुई है। ईरान ने न अपने तेवर बदले हैं, न ही अमेरिका ने। दोनों देशों के टकराव की वजह से यह संकट फिलहाल टलता नजर नहीं आ रहा है।
यह भी पढ़ें: देश में कहां सबसे सस्ता और सबसे महंगा मिल रहा पेट्रोल, डीजल और CNG?
पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई। डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई। ये दरें, आपके शहर में अलग-अलग नजर आ सकती है-
पेट्रोल
- दिल्ली: ₹99.51 (+₹0.87)
- कोलकाता: ₹110.64 (+₹0.94)
- मुंबई: ₹108.49 (+₹0.90)
- चेन्नई: ₹105.31 (+₹0.82)
डीजल
- दिल्ली: ₹92.49 (+₹0.91)
- कोलकाता: ₹97.02 (+₹0.95)
- मुंबई: ₹95.02 (+₹0.94)
- चेन्नई: ₹96.98 (+₹0.87)
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष और रूसी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंधों की छूट खत्म होने के कारण ये दाम चढ़ गए हैं। भारत अपनी जरूरत का 85 फीसदी कच्चा तेल विदेश से आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होने से देश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ जाते हैं।
यह भी पढ़ें: टैंकर पहुंचते ही टूट पड़ी भीड़... पेट्रोल पंप पर जमकर चले लात-घूंसे और डिब्बे
क्रूड ऑयल का दाम कहां तक पहुंचा?
कच्चे तेल की कीमत 104 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है। ऐसे में तेल कंपनियों को अब घरेलू कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। आम लोगों पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने पहले भी दाम बढ़ाने की बात कही थी। यह संकट, अभी टलता नजर नहीं आ रहा है।