logo

मूड

ट्रेंडिंग:

देश में कहां सबसे सस्ता और सबसे महंगा मिल रहा पेट्रोल, डीजल और CNG?

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण देश में ईंधन की कीमतों में वृद्धि हुई है, खास तौर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो बार वृद्धि हुई है।

representative image of India Map Petrol, diesel, CNG

प्रतीकात्मक तस्वीर। (ChatGPT Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से देश में ईंधन के दाम फिर से बढ़ गए हैं, जिससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ा है। सरकारी तेल कंपनियों ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी की है। इतना ही नहीं, CNG के दामों में भी 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है।

 

देशभर में पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में राज्यों के हिसाब से बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। टैक्स, वैट और स्थानीय शुल्कों की वजह से हर राज्य में ईंधन की दरें अलग-अलग हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल 100 रुपये से नीचे बिक रहा है, जबकि कई राज्यों में इसकी कीमत 110 रुपये के पार पहुंच चुकी है। वहीं CNG के दाम भी राज्यों के बीच काफी अलग हैं।

 

यह भी पढ़ें: खबरगांव की खबर पर जागा रेलवे, कुलियों की वसूली पर कही ऐक्शन की बात

आंध्र प्रदेश में पेट्रोल सबसे महंगा

देश में पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो अभी सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश में मिल रहा है, जहां इसकी कीमत 113.88 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। इसके बाद तेलंगाना में 111.84। फिर केरल में पेट्रोल 111.71 रुपये प्रति लीटर और मध्य प्रदेश में 110.50 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

 

वहीं अगर सबसे सस्ता पेट्रोल देखें तो वह अंडमान और निकोबार में मिल रहा है, जहां कीमत सिर्फ 85.73 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में भी पेट्रोल काफी सस्ता है, जहां इसकी कीमत 94.38 रुपये प्रति लीटर है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में दो गुटों में हुई हिंसक झड़प, दो नाबालिगों की चाकू मारकर हत्या,1 घायल

किस राज्य में डीजल महंगा?

पेट्रोल की तरह ही डीजल के दामों में भी आम लोगों की जेब पर सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश में पड़ रहा है। यहां डीजल की कीमत 101.57 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जो देश में सबसे ज्यादा है। केरल भी पीछे नहीं है, जहां डीजल 100.60 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं तेलंगाना में डीजल का रेट 99.95 है।

 

वहीं दूसरी तरफ देश में सबसे सस्ता डीजल अंडमान और निकोबार में मिल रहा है, जहां इसकी कीमत सिर्फ 81.43 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में भी डीजल तुलनात्मक रूप से सस्ता है और यहां यह 83.80 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में दो गुटों में हुई हिंसक झड़प, दो नाबालिगों की चाकू मारकर हत्या,1 घायल

CNG तेलंगाना में सबसे महंगी

फिलहाल देश में सबसे महंगी CNG तेलंगाना में मिल रही है, जहां इसकी कीमत 97 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इसके बाद उत्तर प्रदेश भी पीछे नहीं है, यहां CNG का दाम 95.75 रुपये प्रति किलो है।

 

वहीं दूसरी तरफ, सबसे सस्ती CNG पुडुचेरी में मिल रही है, जहां लोगों को सिर्फ 74.60 रुपये प्रति किलो चुकाने पड़ रहे हैं। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां CNG की कीमतें बाकी जगहों के मुकाबले काबू में हैं और यह 77.09 रुपये प्रति किलो के आसपास मिल रही है।


और पढ़ें