हाशिम बाबा दिल्ली के कुख्यात अपराधियों में से एक है। कुछ वक्त पहले तक हाशिम बाबा यमुनापार इलाके का मशहूर अपराधी हुआ करता था। चोरी, डकैती, स्मग्लिंग, जूआ ऐसे बहुत से काले धंधों में इस अपराधी का नाम शामिल था। फिलहाल हाशिम अभी दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है। वही हाशिम के जेल जाने के बाद भी उसका काला कारोबार रूकने का नाम नही ले रहा था। पिछले कुछ समय से हाशिम बाबा के काले कारोबार की कमान उसकी बेगम जोया ने अपने हाथों में ले रखी थी। जोया का लाइफ स्टाइल इतना हाई फाई था कि किसी को शक ही नहीं होता था कि वह जुर्म की दुनिया में शामिल हो सकती है लेकिन पुलिस की नजर उस पर थी और अब हाशिम बाबा की बेगम जोया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हाशिम ने आजतक कुल तीन शादियां की हैं। जोया हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी हैं। हाशिम ने साल 2014 में पहली शादी की थी। हालांकि ये शादी लम्बी नही चली। उसके बाद हाशिम ने एक और शादी की पर वह शादी भी कुछ ज्यादा दिन तक नही चली सकी। उसी बीच हाशिम और जोया में नजदिकियां बढ़ने लगी। जोया हाशिम के पड़ोस में रहती थी। उसके बाद इन दोनों ने शादी कर ली थी।
कैसे हुई जोया गिरफ्तार?
दिल्ली पुलिस को काफी समय से शक था कि हाशिम बाबा के जुर्म के कारोबार को जोया ऑपरेट कर रही हैं। पुलिस काफी समय से जांच में जुटी हुई थी। पुलिस ने ड्रग तस्करी के आरोप में जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि बाबा की 33 वर्षीय पत्नी जोया को 225 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, एक गुप्त सूचना मिली थी कि जोया नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल है, जिसके बाद उसके खिलाफ और सबूत जुटाए गए। पुलिस के अनुसार बुधवार को जोया द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति को मादक पदार्थ पहुंचाए जाने के बारे में सूचना मिली, उसके बाद पुलिस ने मौके का फायदा उठाते हुए उसी जगह से जोया को गिरफ्तार कर लिया था।
हाई-फाई जीवन जीती थी जोया
जोया का पति हाशिम बाबा पिछले साल दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक जिम मालिक की हत्या में कथित भूमिका निभाने के आरोप में जेल में बंद है। पुलिस ने उस पर मकोका एक्ट भी लगाया है। हाशिम बाबा पर फिलहाल 12 मर्डर और तीन मकोका समेत 37 मामले दर्ज हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि जोया लगातार हाशिम से मिलने के लिए मंडोली जेल मे जाया करती थी। वही से बैठे-बैठे हाशिम जोया को बताता रहता था कि कैसे क्या करना है। यह खेल पिछले काफी समय से चल रहा था। जोया के सोशल मीडिया अकाउंट्स से पता चलता है कि जोया को पेज थ्री पार्टियों में जाने और महंगे कपड़े पहनने का बहुत शौक है। अपने हाई-फाई लाइफ स्टाइल के पीछे ये सारे काले कारनामों को अंजाम दिया करती थी। आखिरकार पुलिस ने हाई-फाई लाइफस्टाइल जीने वाली जोया को गिरफ्तार कर लिया है।
कब हुई थी इनकी शादी?
हाशिम बाबा तीन शादियां कर चुका है। जोया उसकी तीसरी पत्नी है। जोया की यह दूसरी शादी है, हाशिम बाबा ने पहली शादी साल 2014 में की थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई थी। इसके बाद जोया, हाशिम बाबा के करीब आई, ये दोनों पड़ोसी थे। धीरे-धीरे यह नजदीकियां बढ़ीं और फिर साल 2017 में हाशिम और जोया ने शादी कर ली। हैरान करने वाली बात यह रही कि शादी के बाद जोया भी जुर्म की दुनिया में पूरी तरह घुस गई और हाशिम बाबा के जेल में जाने के बाद वही पूरा गैंग संभाल रही थी।