चुनाव आयोग (ECI) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान का आदेश दे दिया है। आयोग ने कहा कि 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान चुनावी धांधली की खबर सामने आई थी। 

दोबारा मतदान, 21 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। फलता में दोबारा पड़े वोटों की गिनती 24 मई को की जाएगी, जबकि बाकी सभी सीटों पर वोटों की गिनती 4 मई को होगी। चुनाव आयोग ने डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर भी दोबारा मतदान कराया है। इन बूथों पर हुए मतदान को रद्द कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: 'ये गलत है, TMC की याचिका खारिज नहीं हुई', मेनस्ट्रीम मीडिया पर भड़के सिब्बल

फतला में हुआ क्या था?

फलता में दिनभर स्थानीय लोगों का प्रदर्शन चला। लोगों ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं पर धमकी देने और हमले करने का आरोप लगाया। महिलाओं समेत कई लोगों ने सुरक्षा की मांग की। कई महिलाओं ने सार्वजनिक रूप से कहा गया कि उन्हें परेशान किया जा रहा है।

दूसरे चरण में मिली थीं 77 शिकायतें 

चुनाव आयोग को दूसरे चरण के मतदान में EVM से छेड़छाड़ के 77 शिकायतें मिली थीं। कुछ जगहों पर EVM के बटन पर टेप चिपकाया गया या स्याही से काला कर दिया गया था, ताकि लोग वोट न डाल सकें। दो चरणों में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पूरे हो चुके हैं। फलता में दोबारा मतदान के बाद ही सभी सीटों पर नतीजे घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: नतीजों से पहले चुनावी साजिश? स्ट्रॉन्ग रूम खोलने पर TMC-BJP में बवाल

EVM पर बीजेपी और TMC के बीच हंगामा

ईवीएम पर ममता बनर्जी केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर केंद्र सरकार के साथ मिलकर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगा रही हैं। उनका कहना है कि कई बूथ में ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहरेदारी कर रहे हैं। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।