आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने अक्षय खन्ना को रातोंरात स्टार बना दिया। फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा का रोल निभाया था। इस फिल्म में उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने लोगों को हैरान कर दिया था। इस फिल्म में गौरव गेरा ने दमदार अभिनय किया था। उन्होंने आलम भाई का रोल प्ले किया था। उन्होंने फिल्म में शानदार काम किया। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख उन्हें लोग पहचान नहीं पाए। 

 

आलम भाई की ल्यारी में जूस की दुकान थी जिसे बाद में हमजा का राइट हैंड के रूप में दिखाया गया था। अब फिल्म का दूसरा भाग रिलीज होगा। धुरंधर 2 में आलम और हमजा को साथ में देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक है।

 

यह भी पढ़ें: 'मामला लीगल है 2'में अनुभव सिंह बस्सी बने वकील, कुशा कपिला ने यूं निकाली हेकड़ी

क्या आपने छुटकी को पहचाना?

गौरव गेरा को ज्यादातर लोग छुटकी वाले स्किट के लिए जानते हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। गौरव और रणबीर की मुलाकात धुरंधर से पहले एक फनी वीडियो के लिए हुई थी। यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। 10 साल बाद दोनों ने साथ में धुरंधर  में स्क्रीन शेयर किया है। 

गौरव ने 2 साल तक की थी तैयारी

एक इंटरव्यू में मोना सिंह ने बताया था कि वह अपने दोस्त गौरव गेरा के लिए बहुत खुश है। गोरव ने इस फिल्म के लिए करीब 2 साल तक तैयारी की थी। इस फिल्म की शूटिंग और किरदार की निरंतर बनाए रखने के लिए गौरव ने उसी लुक को बरकरार रखा।

 

यह भी पढ़ें: जुनैद और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर आउट, कब रिलीज होगी फिल्म?

कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'?

'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने रिलीज से एक दिन पहले प्रीमियर शो रखा है। इस शो की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। निर्माताओं ने