logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जुनैद और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर आउट, कब रिलीज होगी फिल्म?

साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज हो गया। यह साई पल्लवी की हिंदी में डेब्यू फिल्म है।

ek din poster

'एक दिन' पोस्टर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

साउथ में अभिनेत्री साई पल्लवी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उनकी गिनती साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। वह अब हिंदी बेल्ट में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। हम सभी जानते हैं कि साई फिल्म 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाएंगी। 

 

रामायण से पहले साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' रिलीज होगी। यह उनकी डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान के बेटे जुनैद मुख्य भूमिका में हैं। यह जुनैद की तीसरी फिल्म है। 'एक दिन' रोमांटिक मूवी है। पहली बार साई और जुनैद साथ में काम कर रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, टूटेगा 'एनिमल' और RRR का रिकॉर्ड

'एक दिन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

'एक दिन' का ट्रेलर 2 मिनट 12 सेकंड का है। ट्रेलर की शुरुआत जुनैद के साथ होती है जो एक घंटी के सामने खड़ा रहता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी प्रेमी जोड़ा उस घंटी के सामने अपनी विश मांगता है वह पूरी हो जाती है। जुनैद विश मांगते हुए कहता है, 'काश मीरा मेरी हो जाए, चाहें एक दिन के लिए सही।' उसके अगले पल में दिखाया जाता है कि मीरा जुनैद का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आती हैं और कहती हैं विश मांगों। जुनैद कहता है, 'मेरी विश तो पूरी हो गई।' दोनों साथ में एक दिन सेलिब्रेट करते हैं। अब अगले दिन क्या होगा? क्या दोनों की लव स्टोरी खत्म हो जाएगी?

 

 

यह भी पढ़ें: '2 साल मुश्किल रहे', गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरों पर बोलीं बेटी टीना

थाई फिल्म का हिंदी रीमेक है 'एक दिन'


इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। एक दिन थाई फिल्म 'वन डे' का हिंदी रीमेक है। साल 2016 में 'वन डे' रिलीज हुई थी। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'यह एक स्वीट लव स्टोरी है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'रोमांटिक फिल्म में सिगरेट वैगरह नहीं दिखाया गया है। अच्छी बात है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'साई पल्लवी कमाल की लग रही हैं।'


और पढ़ें