'फ्रेंडस' फेम अभिनेता मैथ्यू पेरी की मृत्यु 54 साल की उम्र में ड्रग ओवरडोज की वजह से हुई थी। 28 अक्टूबर 2023 को उनकी मौत हुई थी। मैथ्यू को केटामाइन क्वीन ने जानलेवा ड्रग बेचा था। अब कैलिफोर्निया की अदालत ने केटामाइन क्वीन को 15 साल की जेल की सजा सुनाई है। केटामाइन क्वीन का असली नाम जसवीन संघा है।

 

पुलिस ने जांच में बताया था कि मैथ्यू की मौत में पांच लोग शामिल है जिसमें से मुख्य आरोपी जसवीन संघा थी। जसवीन ने ही मैथ्यू को जानलेवा ड्रग बेची थी। जसवीन के पास अमेरिका और ब्रिटेन की दोहरी नागरिकता है। वह 2024 से ही फेडरल कस्टडी में है। 

 

यह भी पढ़ें: 'संस्कारी बच्चा है...', रणबीर कपूर को मिला TV के 'भगवान राम' का साथ

कौन हैं जसवीन संघा?

जसवीन संघा को लोग 'केटामाइन क्वीन' के नाम से जानते हैं। उन पर ड्रग नेटवर्क चलाने का आरोप है। जसवीन के साथ उनके पार्टन एरिक फ्लेमिंग का भी नाम शामिल है। दोनों ने मिलकर मैथ्यू को केटामाइन बेचा था। उनके ऊपर पर कई आरोप लगे हैं।

केटामाइन एक प्रकार का ड्रग है

केटामाइन एक प्रकार का ड्रग है जिसका उपयोग सर्जरी के दौरान दर्द को कम करने के लिए किया जाता है। इस दवा का प्रभाव दिमाग और शरीर पर पड़ता है। जब इस दवा का इस्तेमाल ड्रग के रूप में होता हो तो दिमाग एकदम से सुन्न पड़ जाता है। इसे 'क्लब ड्रग' भी कहा जाता है। मैथ्यू पैरी ने इस ड्रग का ओवरडोज कर लिया था जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई थी।

 

यह भी पढ़ें: 'संस्कारी बच्चा है...', रणबीर कपूर को मिला TV के 'भगवान राम' का साथ

नशे की लत से जूझ रहे थे मैथ्यू

कनाडाई अमेरिकी ऐक्टर का शव उनके लॉस एंजेलिस वाले घर के हॉट टब में पाया गया था। 54 साल के अभिनेता मैथ्यू पेरी लंबे समय से नशे की लत से जूझ रहे थे। उनके दोस्तों को लग रहा था कि उन्होंने अपने इस लत पर काबू पा लिया है। मैथ्यू की मौत से फैंस को झटका लगा था। उनकी मौत के बाद पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा किया था।