नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता और यश ने रावण का किरदार निभाया है। पिछले हफ्ते फिल्म से भगवान राम के लुक में रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक रिवील हुआ था। रणबीर को भगवान राम के लुक में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ लोगों को उनका लुक पसंद आया था। कुछ लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया था। अब रणबीर कपूर का सपोर्ट अभिनेता अरुण गोविल ने किया है।
अरुण गोविल ने रामानंद सागर के टीवी सीरियल 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाया था। आज भी भगवान राम के किरदार के लिए उन्हें जाना जाता है। 3 दशक के बाद अरुण गोविल अब नितेश तिवारी की 'रामायण' में राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 कानूनी पचड़े में फंसी, 'ओए ओए' गाने को लेकर आदित्य धर के खिलाफ केस
रणबीर कपूर के सपोर्ट में आए अरुण गोविल
रणबीर को लेकर अरुण गोविल ने कहा, 'जहां तक रणबीर की बात है तो मेरा मानना है कि वह बेहतरीन ऐक्टर हैं। वह बहुत मेहनत करते हैं। असल में वह बहुत ही संस्कारी बच्चे हैं, मैंने कई बार नोटिस किया है इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि वह अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करेंगे।'
सिर्फ अरुण गोविल ही नहीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने भी नितेश तिवारी की रामायण की तारीफ की है। उन्होंने टीजर देखने के बाद कहा था कि जितना देख भव्य और सुंदर है।
अरुण गोविल का शो 'रामायण' दूरदर्शन पर 1987 से 1988 तक ऑनएयर हुआ था। यह भारत का सबसे ज्यादा देखें जाने वाला टीवी सीरीज है। इस टीवी सीरियल में अरुण गोविल के साथ दीपिका चिखलिया मुख्य भूमिका में थीं। उन्होंने शो में माता सीता का रोल प्ले किया था।
यह भी पढ़ें: इन 4 कारणों से पिट सकती है अक्षय की 'भूत बंगला'? नहीं काम आएगा पुराना फॉर्मूला
कब रिलीज होगी 'रामायण'?
'रामायण' को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा जिसका बजट 4000 करोड़ रुपये है। यह भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल ने भगवान हनुमान और रवि दुबे ने भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण का रोल प्ले किया है। अक्टूबर 2026 में यह फिल्म रिलीज होगी और 2027 में इसका दूसरा भाग रिलीज किया जाएगा।