logo

मूड

ट्रेंडिंग:

धुरंधर 2 कानूनी पचड़े में फंसी, 'ओए ओए' गाने को लेकर आदित्य धर के खिलाफ केस

त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस के खिलाफ कॉपीराइट के उल्लंघन मामले में केस दर्ज किया है। आइए बिना देर किए पूरा विवाद जानते हैं।

ranveer singh

रणवीर सिंह, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है। फिल्म में काम करने वाले हर कलाकार को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। यह एक ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म के गानों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म में 90 के दशक का गाना 'तिरछी टीपो वाले' को रिक्रिएट किया गया है। यह हिट गाना फिल्म त्रिदेव का है। 1989 में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इस गाने को लेकर कानूनी विवाद हो रहा है।

 

बॉलीवुड के दिग्गज प्रोडक्शन हाउस त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियो के खिलाफ कॉपीराइट का मामला दर्ज करवाया है। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने अपनी याचिका में दावा किया है कि धुरंधर 2 में उनके ऑइकोनिक गाने का इस्तेमाल हुआ जिसके लिए मेकर्स ने कोई परमिशन नहीं ली थी। उनका आरोप है कि इजाजत के गाने का इस्तेमाल करना कानूनी रूप से गलत है।

 

यह भी पढ़ें: 'कॉकटेल 2' का 'तब तलक' सुनकर आएंगी तुम्ही हो बंधु गाने की याद, दर्शक हुए इंप्रेस

कानूनी पचड़े में फंसी 'धुरंधर 2'

Bar & Bench की रिपोर्ट के मुताबिक त्रिमूर्ति फिल्म्स ने अपनी याचिका में दावा किया है कि इस गाने के ओरिजिनल राइट्स अभी भी उनके पास है। इस गाने पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है। कंपनी ने थिएटर, ओटीटी स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया प्रोमो में इस गाने के कमर्शियल इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। अभी तक इस मामले पर आदित्य धर की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश पंडोर, राकेश बेदी समेत तमाम कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन हो गए है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1,041. 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1653.67 करोड़ का बिजनेस किया है। दंगल के बाद भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली यह दूसरी फिल्म बन गई है।

 

यह भी पढ़ें: इन 4 कारणों से पिट सकती है अक्षय की 'भूत बंगला'? नहीं काम आएगा पुराना फॉर्मूला

 

दर्शकों को इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ था। मेकर्स ज्यादा उम्मीद है कि 'धुरंधर 2' को नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज करेंगे। हालांकि मेकर्स ने अभी तक ओटीटी रिलीज का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।


और पढ़ें