'मामला लीगल है' एक पॉपुलर कोर्ट रूम ड्रामा है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह सीरीज 2024 में रिलीज हुई थी। 2 साल के बाद इसकी दूसरा सीजन आने वाला है। 'मामला लीगल है 2' का टीजर पहले ही रिलीज हो गया है। यह सीरीज 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 

 

निर्माताओं ने बताया कि सीरीज का टीजर आज यानी 11 मार्च को रिलीज होगा। इससे पहले नेटफ्लिक्स ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी और कुशा कपिला और 'मामला लीगल है 2' की टीम नजर आई।

 

यह भी पढ़ें: जुनैद और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर आउट, कब रिलीज होगी फिल्म?

वायरल हुआ अनुराग और कुशा का वीडियो

वीडियो की शुरुआत निधि बिष्ट और अनुभव सिंह बस्सी के साथ होती है। वीडियो में अनुभव कहते हैं, 'मिलोर्ड हमें तारीक में तारीक मिल रही है लेकिन मामला लीगल है 2 के ट्रेलर की रिलीज डेट नहीं मिल रही है। सीजन 1 से सीजन 2 के बीच में 2 लेडीज लापता होकर मिल भी गई है लेकिन हमें ट्रेलर की जगह पर मिली है बस तारीक।' इस पर रवि किशन कहते हैं, 'बस्सी आप क्यों ट्रेलर को लेकर इतने डिसप्रेरेट है। इस पर बस्सी ने कहा कि मुझे कुछ नहीं पड़ी है नेटफ्लिक्स वालों ने बोला है।' निधि बिष्ट आगे कहती हैं, 'ऑब्जेक्शन माई लॉर्ड।' इस पर रवि किशन ने आगे कहा कि आप चाहते क्या है बस्सी? बस्सी आगे कहते हैं, 'मुझे भी नहीं पता। मैं क्या बोल रहा हूं लेकिन इस शो का इंतजार हिंदुस्तान की पब्लिक कर रही है और आप बदले में दे रहे हैं सिर्फ तारीक।'

 

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, टूटेगा 'एनिमल' और RRR का रिकॉर्ड

कब रिलीज होगा मामला लीगल है 2 का ट्रेलर?

इसके बाद कुशा कपिला की एंट्री होती है। कुशा कपिला कहती हैं, 'बस्सी तेरा ढाई किलो का हाथ नहीं तेरी ढाई किलो की जुबान है। एक शो को बनाने में समय लगता है। तुम तो पिछले 3 साल से एक ही शो कर रहे हो। चल निकल। कुछ नया लिखों'। इस पर बस्सी कहते हैं, 'मैं नए वकीलों को मुंह नहीं लगता हूं।' बस्सी ने निकलते हुए निधि बिष्ट से पूछा कि यह चालान का कहां छूटता है? कुशा आगे कहती हैं, 'सर आप ट्रेलर की डेट अनाउंस कीजिए। मैं इसे बाहर देखती हूं। इसके बाद रवि किशन बताते हैं कि ट्रेलर कल यानी 11 मार्च को रिलीज होगा।