बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने शादी कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर ने अपने बचपन के प्यार से शादी कर ली है। उन्होंने अपने होमटाउन उत्तराखंड में शादी की है। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
जुबिन ने पारंपरिक तरीके से शादी की थी। वह अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखते हैं। करीबी सूत्र के मुताबिक वे बहुत ही लैविश शादी नहीं चाहते थे। वे बस अपने परिवार के साथ अपने दिन को सेलिब्रेट करना चाहते थे। हालांकि जुबिन ने अपनी लेडी लव के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने अभी तक शादी की खबरों को न कंफर्म न ही खारिज किया है।
यह भी पढ़ें: 'उन्होंने कमाया है', 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर दीपिका के सपोर्ट में आईं कंगना
जुबिन ने शादी को नहीं किया कंफर्म
अभी तक जुबिन की तरफ से शादी की तस्वीरें शेयर नहीं हुई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पार्टनर संग एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा था।जुबिन के फैंस के लिए यह शॉकिंग खबर है।
एक यूजर ने लिखा, 'उनकी शादी तो पहले ही हो चुकी है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जुबिन को अपनी दुल्हन की तस्वीर दिखानी चाहिए।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'कब हुई शादी पता नहीं चला?'
यह भी पढ़ें: राजकुमार राव की 'टोस्टर' ने दर्शकों किया निराश, दमदार ऐक्टिंग फिर कहां हुई चूक?
कौन हैं जुबिन नौटियाल?
जुबिन नौटियाल मशहूर प्लेबैक सिंगर हैं। उन्होंने 200 से ज्यादा गाना गाए हैं। वह उत्तराखंड के रहने वाले हैं। जुबिन ने साल 2014 में फिल्म 'सोनाली केबल' में 'एक मुलाकात' गाया था। इसके बाद 'द शौकीन्स' में 'मेहरबानी' गाया था। उनके करियर को सबसे बड़ा ब्रेक सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के गाने 'जिंदगी कुछ तो बता' से मिला था। उन्होंने 'तुम ही आना', 'लूट गए', 'हमनवा मेरे', 'तारों के शहर' और 'मेरी जिदंगी है' गाया है। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से हमेशा दर्शकों का दिल जीता है।
