logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'उन्होंने कमाया है', 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर दीपिका के सपोर्ट में आईं कंगना

दीपिका पादुकोण ने पिछले साल कहा था कि वह सिर्फ 8 घंटे काम कर सकती है। अब इस मामले में उन्हें कंगना रनौत का सपोर्ट मिला है।

kanagana and deepika

कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

बॉलवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने पिछले साल 8 घंटे काम करने की मांग रखी थी। इस बात को लेकर बहुत ज्यादा विवाद हुआ था। उनके इस मांग का कई सेलेब्स ने सपोर्ट किया था। कुछ लोगों का कहना था कि इंडस्ट्री में इसे लागू करना मुश्किल है। अब इस मामले पर अभनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

कंगना ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने इसे कमाया है और उन्हें पूरा हक है। वह इंडस्ट्री की टॉप मोस्ट अभिनेत्री हैं  और एक मां भी हैं। कंगना से पूछा गया कि वर्क लाइफ और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करने के लिए क्या फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट को मंजूर कर देना चाहिए?

 

यह भी पढ़ें: राजकुमार राव की 'टोस्टर' ने दर्शकों किया निराश, दमदार ऐक्टिंग फिर कहां हुई चूक?

दीपिका के सपोर्ट में आईं कंगना

कंगना ने  कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि इसमें किसी को कोई दिक्कत होनी चाहिए क्योंकि दीपिका जहां से आई हैं। उन्होंने इसे कमाया है। उनकी एक बेटी हैं। वह अब मां हैं। अगर वह आज इसकी मांग कर रही हैं तो उन्होंने इसे कमाया है। जब मैं और दीपिका यंग थे तब हमने 12 से 14 घंटे काम किए हैं लेकिन अब वे चीजें समय के साथ बदल गई है।'

 

कंगना ने कहा, 'दीपिका और मैं जब साथ काम कर रहे थे तब हमने 12 घंटे काम किया है। वह इम्तियाज या किसी और निर्देशक की फिल्म की शूटिंग कर रही थी। तब उन्होंने कहा था कि मैंने 12 घंटे काम किया है। मैंने जवाब में कहा था कि मैंने सिर्फ 10 घंटे काम करती हूं। उस समय हम यंग थे। हम जो चाहिए थे उसके लिए मेहनत की। हम सफल होना चाहते थे और हमने सब पाया जो चाहते थे। मैं आपको बताती हूं जब आप नए होते हैं, आप कहीं से आए हैं और आपको कोई भी हटा सकता है। आज दीपिका मां हैं। उन्हें काम के साथ अपने परिवार को भी समय देना है।

 

यह भी पढ़ें: 'रोमांस होता तो बच्चे हो गए होते...', चिराग से अफेयर पर क्या बोल गईं कंगना?

8 घंटे की शिफ्ट को लेकर हुआ था विवाद

पिछले साल दीपिका ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' के दौरान कहा था कि वह सिर्फ 8 घंटे काम कर सकती हैं। मेकर्स ने उनकी इस बात को मानने से इंकार कर दिया था। उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी थी। उसके बाद 'कल्कि' का सीक्वल भी उन्हें इसी कारण से छोड़ना पड़ा था। 

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास दो बिग बजट फिल्में पाइपलाइ में हैं। पहली शाहरुख खान के साथ 'किंग' और दूसरी अल्लू अर्जुन की 'राका' में नजर आएंगी। इन दोनों फिल्मों में उन्हें देखने के लिए दर्शक बेहद उत्सुक हैं।

 


और पढ़ें