खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए नमक बहुत जरूरी है। नमक के बिना खाना स्वादिष्ट बन ही नहीं सकता है। यह जितना खाने में रंग भरता है उतना ही आपके स्वस्थ शरीर के लिए भी जरूरी होता है। इसका सही मात्रा में सेवन किया जाए तो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। हालांकि, शरीर में सोडियम की मात्रा अधिक होने से इसका उल्टा असर भी होता है। जैसे हाई ब्लड प्रेशर, दिल का कमजोर होना और हार्ट अटैक। 


ऐसे में यह अंदाजा लगाना काफी मुश्किल होता है कि एक व्यक्ति को कितनी मात्रा में नमक का सेवन करना चाहिए ताकि वह स्वस्थ रह सकें। हेल्थ एक्सपर्ट के जरिए समझते है सबकुछ। 


हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, बहुत से लोग खाने में ऊपर से नमक डालकर खाना पसंद करते है, जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारिक होता है और कई बीमारियों को जन्म देता है। विश्व स्वास्थय संगठन (WHO) के अनुसार, गंभीर बीमारियों से बचने के लिए रोजाना 5 ग्राम नमक खाना सही रहता है। खाने में ऊपर से नमक डालने से बचें। इतनी मात्रा आपकी फिजिकल एक्टिविटी पर भी बहुत निर्भर करती है। अगर आप वर्कआउट या एक्सरसाइज करते हैं तो आपको पसीना बहुत आता है। ऐसे में नमक की मात्रा को कम या ज्यादा भी किया जा सकता है। 


कौन सा नमक खाना सबसे सही?
सेंधा नमक सेहत के लिए सबसे सही माना जाता है। आयुर्वेद में भी इसका महत्व बताया गया है। दरअसल, यह नमक दरदरा होता है और इसलिए यह खाने में पूरी तरह से मिक्स नहीं होता है। यह नमक रिफाइंड नहीं होता है। दरअसल, रिफाइंड की मात्रा अधिक होने से खाने में मौजूद खनिज-तत्व मर जाते हैं। सेंधा नमक बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके हाई बीपी को भी नियंत्रण में रखता है। सेंधा नमक आपके शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। साथ ही साइनस की बीमारी से भी राहत पहुंचाता है। 


नमक क्यों है जरूरी?
नमक हमारे शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। 
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। 
नसों और मांसपेशियों के सही से काम करने में भी मददगार है। 
ज्यादा नमक खाते है तो होगी ये दिक्कतें
हाई ब्लड प्रेशर बढ़ेगा। इससे हार्ट और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। 
किडनी पर ज्यादा दबाव बन सकता है। 
हड्डियों की समस्याएं बढ़ सकती हैं।