लंबे समय तक बैठे रहना धूम्रपान के बराबर है। यह हम नहीं बल्कि हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है। काफी देर तक बैठना सेहत के लिए बहुत खतरनाक होता है। इसमें न केवल दिल की बीमारी बल्कि मोटापा, डायबिटीज, जोड़ों और मांसपेशियों जैसी गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। यह आर्टिकल उन सभी लोगों के लिए हैं जो 10 से 7 की नौकरी करते हैं। वर्क प्रैशर के कारण लोग अपने लैपटॉप पर ही चिपके रहते है और ब्रैक नहीं लेते है। ऐसे में वह खुद बीमारी को बुलावा देते है। 

 

आजकल की लाइफस्टाइल में लोग घंटों तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं, इससे फिजिकल एक्टिविटी बिल्कुल न के बराबर हो जाता है। यह भले ही आपको आम सी बात लग रही हो लेकिन अगर इस आदत को अभी ठीक नहीं करेंगे तो भविष्य में आपको बड़ी बीमारियों से गुजरना पड़ सकता है।

 

लंबे समय तक बैठने से क्या-क्या होता है?

 

मोटापा बढ़ता है

लंबे समय तक बैठे रहने से आपके शरीर में कैलरीज बढ़ने लग जाती है। इसका सीधा असर आपके वजन पर दिखने लगता है। ऐसे में बीच में कम से कम 15 मिनट का ब्रेक लेकर चलना और बॉडी स्ट्रेच करना बेहद जरूरी होता है। अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करें।

 

दिल की बढ़ती है बीमारी

लंबे समय तक बैठने से हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का भी खतरा बड़ सकता है। शरीर में ब्लड फ्लो और मेटाबॉलिज्म में कमी आने से ऐसा हो सकता है। अगर आप लंबे समय तक बैठे रहते है तो काम के साथ-साथ बीच-बीच में एक चक्कर लगा लें। या कुछ मिनट के लिए खड़े रहे या बैठ रहे। जितना हो सकें कार्डियो को अपने एक्सरसाइज में शामिल करें। साइकिल, स्वमिंग और डांस से लेकर पैदल चलना तक कार्डियों का ही पार्ट है।

 

लंबे देर तक बैठने से शरीर का पोजिशन होता है खराब

लंबे समय तक बैठे रहने से आपके शरीर की पोजिशन खराब हो सकती है। अक्सर हम लैपटॉप या कंप्यूटर पर करते है जिससे हमारा गर्दन और कंधा झुक जाता है। देर तक लैपटॉप के आगे बैठने से आपकी रीढ की हड्डी पर दबाव बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए स्ट्रेचिंग करना बहुत जरूरी है। बॉडी पॉजिशन को सही रखने के लिए पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने वाले एक्सरसाइज करें।

 

बढ़ता है डायबिटीज का खतरा

लंबे समय तक बैठने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। इससे आपके शरीर में ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में दिक्कतें आ सकती है। ग्लूकोज मेटबॉलिज्म को सही रखने के लिए एक्सरसाइज करते रहें।

 

30 मिनट से ज्यादा देर तक बैठने से क्या होता है?

30 मिनट तक बैठे रहने के बाद मेटाबॉलिज्म 90 प्रतिशत स्लो हो जाता है और दो घंटे के बाद गुड कोलेस्ट्रॉल 20 प्रतिशत कम हो जाता है। केवल पांच मिनट के लिए खुद को एक्टिव करने से बॉडी रेगुलेट होने लगती है।

 

कितनी देर बैठना सही है?

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, व्यक्ति एक दिन में 10 घंटे बैठता है, 8 घंटे काम पर और 2 घंटे घर पर आराम या टीवी देखते हुए निकालता है। आपके काम करन के घंटे 9 से 8 घंटे के बीच होते हैं। ऐसे में आपको उन 8 घंटों में से कम से कम 2 घंटे खड़े रहना शुरू कर देना चाहिए। हालंकि, आप उन 2 घंटों को बढ़ाकर 4 घंटे करने की कोशिश भी कर सकते है। इसका मतलब है कि काम पर, आपको बैठने के साथ-साथ खड़े रहने में भी उतना समय बिताना चाहिए।

 

30:5 रूल को अपनाए

काम के बीच खड़े होने के साथ-साथ आप 30: 5 रूल को फॉलो कर सकते है। इसमें हर 30 मिनट के बाद आपको अपनी सीट से उठना चाहिए। इस बीच आप कॉफी, पानी, दोस्त के डेस्क पर जाकर बात या फोन पर बात कर सकते है। इससे आपके शरीर को फिर से एक्टिव होने का टाइम मिल जाएगा।