ईरान ने शुक्रवार को दो अमेरिकी फाइटर जेट गिराने के बाद रविवार को एक नया दावा किया। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ने बताया कि सेना ने दो सी-130 विमान और दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को तबाह कर दिया है। एजेंसी ने घटनास्थल के फोटो और वीडियो पोस्ट किए हैं। इसमें जमीन पर पड़े मलबे से धुआं उठता दिख रहा है।


ईरानी मीडिया के मुताबिक एफ-15 फाइटर जेट के लापता पायलट के तलाशी अभियान में सी-130 विमान और ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों को भेजा गया था। इसी दौरान ईरानी सेना ने इन्हें अपना शिकार बना लिया। आईआरजीसी के प्रवक्ता के मुताबिक घटना दक्षिणी इस्फहान की है। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: टैब हुआ चोरी, पुलिस ने बरामद किया तो 121 गंदे वीडियो मिले; यूट्यूबर गिरफ्तार


ईरान ने शुक्रवार को अपने हवाई क्षेत्र के ऊपर एक एफ-15 विमान को मार गिराया था। विमान के दोनों पायलट अपनी जान बचाने में सफल रहे। हादसे के कुछ ही देर बाद अमेरिका ने बचाव अभियान चलाया। इराक से कुछ हेलीकॉप्टरों को घटनास्थल रवाना किया गया। 

 

मगर यहां गोलीबारी होने के कारण एक हेलीकॉप्टर उसकी चपेट में आ गया। हालांकि अमेरिकी सेना एक पायलट को बचाने में सफल रही, जबकि दूसरे पायलट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार को अमेरिका ने बताया कि दूसरे पायलट को भी सुरक्षित बचा लिया गया है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: पुराने कपड़े पहन-पहन बोर हो गए हैं, अपनाइए ये ट्रिक, हर हफ्ते कर सकते हैं रिपीट

 

ईरानी मीडिया के मुताबिक दूसरे पायलट के बचाव अभियान के दौरान ही उसकी सेना ने दो अमेरिकी ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सी-130 और दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों को नष्ट किया है। 28 फरवरी को जंग शुरू होने के बाद अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ा रहा है। शुक्रवार को दो विमान गिरने से पहले कुवैत में तीन एफ-15 विमान तबाह हो चुके हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के हमले के बाद एक एफ 35 विमान की भी आपात लैंडिंग करवानी पड़ी थी।

60 देशों के पास सी- 130 हरक्यूलिस

सी-130 हरक्यूलिस एक मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। इसे अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन बनाती है। इसका इस्तेमाल मेडिकल इमरजेंसी, सैनिकों ले जाने और रसद के परिवहन में किया जाता है। खास बात यह है कि यह विमान कच्चे रनवे पर भी उतर सकता है। उससे उड़ान भर सकता है। बचाव अभियान, मौसम की जानकारी और फायर फाइटिंग में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। मौजूदा में 60 से अधिक देशों की सेना के पास यह विमान है।