महाराष्ट्र के नासिक में अशोक खरात से भी बड़ा कांड सामने आया है। यहां एक यूट्यूबर का टैबलेट चोरी हो गया। उसने सातपुर थाने में कुछ लोगों पर चोरी और प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी देने और 12 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। पुलिस ने यूट्यूबर के साथ काम करने वाले पूर्व कर्मचारी आकाश बकरे को उसके तीन अन्य साथियों के साथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, प्रकाश रामदास पानपटिल, सूरज सुनील गवई और श्रीपत भीमराव शिंदे के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास मेमोरी कार्ड, टैबलेट, पेनड्राइव और मोबाइल फोन बरामद किया।
सरकारी नौकरी लगवाने का दिया झांसा
पुलिस जांच में टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो मिले हैं। यह भी तथ्य सामने आया कि यूट्यूबर रविंद्र एरंडे नौकरी के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण कर रहा था। इस बीच एक पीड़ित महिला ने शिकायतकर्ता यूट्यूबर रविंद्र एरंडे पर कई बार यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि एरंडे ने कई होटलों में उसका कई बार यौन शोषण किया। बेटे की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
यह भी पढ़ें: गर्मियों में फोन हीट होने से परेशान हैं? ट्रिक्स जो आपकी डिवाइस को रखेंगे कूल
डिवाइसों की होगी फॉरेंसिक जांच
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने एरंडे के खिलाफ मामला दर्ज उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बरामद डिवाइसों की फॉरेंसिक जांच करवाई जा रही है। वहीं अन्य पीड़ितों से भी सामने आकर शिकायत देने की अपील की जा रही है। यह भी कहा कि उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें: टैटू और QR कोड ने खोला राज, बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारा
न्यूज 18 ने पुलिस सूत्रों के हवाले से अपनी खबर में बताया कि गिरफ्तार रविंद्र एरंडे अपनी पत्नी के नाम से एक ट्रेनिंग सेंटर चलाता था। आकाश बकरे यही काम करता था। बाद में उसे नौकरी से निकाल दिया गया। हालांकि कुछ समय बाद वह एरंडे के साथ दोबारा काम करने लगा। यहां उसने हार्ड डिस्क और अन्य फाइलें चोरी कर ली। बाद में इन्हीं को वायरल करने के नाम पर एरंडे से पैसों की मांग की। कुछ समय पहले नासिक में ही अशोक खरात प्रकरण सामने आया था। उस पर सैकड़ों महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है।