logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टैटू और QR कोड ने खोला राज, बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारा

आगरा में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला, लेकिन एक टैटू और क्यूआर कोड ने पूरी साजिश खोल दी। कत्ल की इस खौफनाक कहानी का सच जानकर आप दंग रह जाएंगे।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक खौफनाक हत्याकांड का खुलासा हुआ है जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटा दिया। आगरा के सैयां इलाके में मिली एक अधजली लाश ने पुलिस के होश उड़ा दिए थे लेकिन मृतक के हाथ पर बने एक टैटू और पास ही पड़े एक क्यूआर कोड ने कातिलों तक पहुंचने का रास्ता साफ कर दिया। पुलिस जांच में पता चला है कि अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति की बेरहमी से हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई थी।

 

आगरा के सैयां थाना क्षेत्र में एक अनजान व्यक्ति का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। कातिलों ने पहचान छिपाने के लिए लाश को बुरी तरह जला दिया था लेकिन पुलिस ने जब बारीकी से छानबीन की तो मृतक के हाथ पर लोकेंद्र नाम का टैटू नजर आया। मौके पर मिले एक क्यूआर कोड और तकनीकी सबूतों की मदद से पुलिस राजस्थान के धौलपुर तक जा पहुंची जहां से पता चला कि मृतक लोकेंद्र ही था। पुलिस ने जब परिवार और मोबाइल डाटा खंगाला तो चौंकाने वाला सच सामने आया कि इस हत्या के पीछे किसी और का नहीं बल्कि लोकेंद्र की पत्नी और उसके प्रेमी का हाथ था।

 

यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या करके सालों से फरार था, सिलिंडर बुक करते ही पुलिस ने धर दबोचा

अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था पति

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि लोकेंद्र की पत्नी का महेश प्रजापति नाम के युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लोकेंद्र को जब अपनी पत्नी के इस अवैध रिश्ते की जानकारी हुई तो घर में आए दिन विवाद होने लगा। पत्नी और उसका प्रेमी एक साथ रहना चाहते थे और इसमें लोकेंद्र सबसे बड़ी रुकावट बन रहा था। इसी बाधा को दूर करने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी महेश के साथ मिलकर लोकेंद्र को ठिकाने लगाने की एक सोची-समझी सजिश तैयार की।

शराब पिलाकर ली जान

हत्या वाले दिन प्रेमी महेश ने अपने एक दोस्त धर्मवीर कुशवाहा को भी इस खूनी खेल में शामिल किया। आरोपियों ने पहले लोकेंद्र को बहला-फुसलाकर साथ लिया और उसे जमकर शराब पिलाई। जब लोकेंद्र पूरी तरह बेहोश हो गया तो महेश और धर्मवीर ने मिलकर उसका गला घोंट दिया। हत्या करने का बाद दोनों शव को आगरा के सैयां क्षेत्र के एक सुनसान मैदान में ले गए। वहां उन्होंने लोकेंद्र के चेहरे और शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी ताकि उसकी पहचान कभी न हो सके और पुलिस इसे हादसा मानकर छोड़ दे।

 

यह भी पढ़ें: बहन से की थी छेड़खानी, दोस्त को मारकर गाड़ दिया, 9 महीने बाद मिला कंकाल

पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

आगरा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सिर्फ 24 घंटे के अंदर इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया। पुलिस ने प्रेमी महेश, उसके दोस्त और लोकेंद्र की पत्नी को पकड़ लिया है। पूछताछ में तीनों ने मान लिया कि उन्होंने ही मिलकर यह हत्या की है। पुलिस ने वह गाड़ी और पेट्रोल की बोतल भी जब्त कर ली है, जिसका इस्तेमाल वारदात में हुआ था। अब तीनों आरोपी जेल की सलाखों के पीछे हैं।

Related Topic:#UP News#State News

और पढ़ें