रूस और यूक्रेन के बीच करीब चार साल से जंग जारी है। 2025 के आखिरी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया कि उनकी सेना हर मोर्चे पर आगे बढ़ रही है, जबकि विरोधी सेना को पीछे हटना पड़ रहा है। उन्होंने इस बात का भरोसा भी जताया कि करीब चार साल बाद रूस अपने सैन्य लक्ष्य को हासिल कर लेगा। पुतिन ने शांति वार्ता पर अपनी सहमति जताई, लेकिन यूक्रेन पर युद्ध खत्म नहीं करने का आरोप लगाया।
व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया, 'हमारी सेनाएं संपर्क रेखा के पार आगे बढ़ रही हैं। कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ने की गति तेज और कुछ में धीमी है। मगर दुश्मन हर इलाके में पीछे हट रहा है।' उन्होंने आगे कहा कि यह उनकी उतनी तेज गति नहीं होगी, जितनी कई लोगों ने उम्मीद लगा रखी थी। पुतिन का कहना है कि रूस की सेनाओं ने रणनीतिक पहल को पूरी तरह से अपने हाथ में ले लिया है। साल के आखिरी तक अधिक लाभ हासिल होंगे।
यह भी पढ़ें: महिलाओं के साथ दिखे बिल गेट्स, एपस्टीन स्कैंडल की 68 नई तस्वीरों में क्या है?
हमारी सेनाओं ने जैसे ही कुर्स्क क्षेत्र से दुश्मन को खदेड़ा, वैसे ही रणनीतिक पहल पूरी तरह से रूस के सशस्त्र बलों के हाथों में आ गया। इसका मतलब यह है कि संपर्क रेखा पर हमारी सेनाएं आगे बढ़ रही हैं। कुछ जगहों पर गति तेज है तो कुछ स्थानों पर धीमी है। मगर सभी दिशाओं में दुश्मन पीछे हट रहा है। व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति।
रूस शांति के लिए तैयार: पुतिन
अपने संबोधन में पुतिन ने कहा कि रूस शांति के लिए तैयार है। मगर यूक्रेन युद्ध को रोकने से इनकार कर रहा है। पुतिन ने कहा कि हम शांति वार्ता पर चर्चा अपने लिए उपयुक्त शर्तों के आधार पर करेंगे। रूस का दावा है कि यह शर्ते युद्ध की मूल वजह को खत्म कर देंगी। बता दें कि शांति वार्ता के तहत रूस चाहता है कि यूक्रेन को नाटो का सदस्य न बनाया जाए।
यह भी पढ़ें: ढाका से चटगांव तक हिंसा, बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद क्या हो रहा?
'अब गेंद विरोधियों के पाले में'
इसी साल अगस्त में अलास्का में पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई थी। पुतिन ने इस मुलाकात का जिक्र किया और मैंने ट्रंप से कहा था कि रूस शांति समझौते को तैयार है। उन्होंने कहा, 'जब मैं एंकरेज पहुंचा तो मैंने कहा था कि ये फैसले हमारे लिए आसान नहीं होंगे। मगर हम प्रस्तावित समझौतों से सहमत हैं। हम किसी बात से सहमत नहीं हैं, यह बात कहना बिल्कुल गलत और निराधार है। पुतिन ने आगे कहा कि गेंद अब हमारे विरोधियों कीव शासन और उससे आगे यूरोपीय प्रायोजकों के पाले में है।
