पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर को जर्मनी के म्यूनिख में बड़ी फजीहत झेलनी पड़ी। यहां वे म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंचे। एक सिक्योरिटी अधिकारी ने असीम मुनीर और उनके साथ एक अन्य सैन्य अधिकारी को रोकने का प्रयास किया। उनसे अपना पहचान पत्र दिखाने को कहा। असीम मुनीर के पीछे चल रहे दूसरे पाकिस्तानी अधिकारी ने कुछ दस्तावेज दिखाया। इसके बाद सिक्योरिटी अधिकारी ने गले में लटक रहे आई कार्ड को सीधा करने को कहा। सोशल मीडिया पर असीम मुनीर का यह वीडियो खूब वायरल है।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख के साथ आम अधिकारियों जैसे व्यवहार की हर तरफ चर्चा है। एक यूजर ने लिखा, 'हम कहीं फील्ड मार्शल हो सकते हैं, लेकिन उस देश में नहीं जहां इवेंट हो रहा है। प्रोटोकॉल सभी के लिए एक जैसा है।' एक अन्य यूजर ने कहा कि ये लोग पाकिस्तान में ईश्वर हैं, लेकिन बाहर कुछ भी नहीं हैं। ये लोग इससे अधिक बेइज्जती के हकदार हैं। एक अन्य ने कहा कि उसे कम से कम मुस्कुराकर सिक्योरिटी ऑफिसर को बताना चाहिए था।
यह भी पढ़ें: छोटे शहरों के लोगों को क्यों चाहिए मेट्रो सिटी वाले पार्टनर? वजह समझिए
जर्मनी में असीम मुनीर की आलोचना भी हो रही है। जेय सिंध मुत्तहिदा महाज ने म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में असीम मुनीर के शामिल होने पर कड़ी आपत्ति जताई। जेय सिंध मुत्तहिदा महाज एक सिंधी पॉलिटिकल ऑर्गनाइजेशन है। संगठन से जुड़े लोगों ने म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस स्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया।
उधर, पाकिस्तान के पूर्व सेना अधिकारी आदिल राजा ने भी मुनीर की जमकर आलोचना की। जर्मनी से वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने कहा कि असीम मुनीर को वैश्विक मंच पर कोई नहीं जानता है। बता दें कि आदिल राजा और असीम मुनीर के बीच नहीं बनती है। वह विदेश से बैठकर मुनीर के खिलाफ वीडियो बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: छोटे शहरों के लोगों को क्यों चाहिए मेट्रो सिटी वाले पार्टनर? वजह समझिए
जेय सिंध मुत्तहिदा महाज के अध्यक्ष शफी बुरफत ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'तथाकथित स्वघोषित फील्ड मार्शल और पाकिस्तान के अस्वाभाविक राज्य के भ्रष्ट सेना प्रमुख आसिम मुनीर पाकिस्तान के भीतर जबरन अधीन किए गए राष्ट्रों (सिंधी, बलूच और पश्तून) के व्यवस्थित उत्पीड़न, जबरन गायब किए जाने, यातना और गैर-न्यायिक हत्याओं में संलिप्त हैं।'
