logo

ट्रेंडिंग:

छोटे शहरों के लोगों को क्यों चाहिए मेट्रो सिटी वाले पार्टनर? वजह समझिए

जीवनसाथी ऐप के एक स्टडी के मुताबिक आजकल छोटे शहरों के लोग मेट्रो शहरों में रहने वाले व्यक्ति से शादी करने पर वरीयता दे रहे हैं।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर, photo credit- sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारतीय समाज की सोच अब बदल रही है। एक तरफ गांवों की तरफ धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था उदार हो रही है, वहीं दूसरी तरफ लोग गांव छोड़कर शहरों की तरफ पलायन कर रहे हैं। बड़े शहर, खासकर मेट्रो शहरों में, लोग बेहतर जीवनशैली की उम्मीद में रहने आते हैं। मेट्रो शहरों में बेहतर शिक्षा, रोजगार और सुव्यवस्थित अस्पताल मिलते हैं। इन्हीं सुविधाओं के लिए लोग मेट्रो सिटीज में रहना पसंद करते हैं।

 

मेट्रो सिटीज में रहना कई लोगों की ख्वाहिश बन गया है। कई माता-पिता अपनी बेटी का विवाह वहीं करवाना चाहते हैं, जहां वर मेट्रो शहर में रहता हो, ताकि बेटी का जीवन शादी के बाद सुख-सुविधाओं से भरा हो जीवनसाथी.कॉम ने ‘मॉडर्न मैचमेकिंग रिपोर्ट 2026’ नाम से एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि लोग अपने लिए ऐसे साथी की तलाश कर रहे हैं जो मेट्रो सिटीज में रह रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: तलाक अब 'कलंक' नहीं, दूसरी शादी का बढ़ा ट्रेंड, हर 6 में से 1 कपल खुशहाल

 

जीवनसाथी की स्टडी के मुताबिक अब लोग शादी के लिए उन लोगों की तलाश कर रहे हैं जो मेट्रो शहर जैसे दिल्ली, मुंबई, बैंगलूरू और कलकत्ता में रहते हों। साथ ही बड़े शहरों के लोग अपने ही शहर के वर या वधू से शादी करना चाहते हैं।

बड़े शहर वाले पार्टनर की तलाश

जीवनसाथी स्टडी के मुताबिक ऐप पर टियर-2 शहरों में रहने वाले उपयोगकर्ता अपने लिए मेट्रो सिटीज में रहने वाले वर या वधू की तलाश करते हैं। वहीं दूसरी तरफ मेट्रो सिटीज में रहने वाले लोग अपने ही शहर के वर या वधू की तलाश करते हैं। स्टडी के अनुसार दिल्ली एनसीआर के रहने वाले 50 प्रतिशत लोग अपने ही शहर के वर या वधू की तलाश करते हैं। वहीं लखनऊ, जयपुर, पटना, भोपाल और इंदौर के रहने वाले 12.5 प्रतिशत लोग अपने ही शहर के वर या वधू की तलाश करते हैं। साथ ही पुणे, कलकत्ता और बैंगलूरू के रहने वाले लोग भी अपने ही शहर के व्यक्ति से शादी करना पसंद करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: फाइलेरिया भारत में कितनी बड़ी समस्या? भारत सरकार ने चलाया अभियान

मेट्रो सिटीज में लोग क्यों शादी करना चाहते हैं?

कई जानकारों का मानना है कि मेट्रो सिटीज में रहने वाली नवविवाहित महिलाओं को बेहतर जीवनशैली मिलती है। साथ ही उन्हें गांव या छोटे शहरों के मुकाबले ज्यादा स्वतंत्रता मिलती है। इस वजह से कई लड़कियां मेट्रो शहर में रहने वाले वर की तलाश करती हैं।

 

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap