पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव अपने चरम पर है। अब दोनों देशों के बीच भीषण जंग छिड़ गई है। 27 फरवरी को चमन बॉर्डर क्रॉसिंग के पास दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसके बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में एयर स्ट्राइक की है।
पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में काबुल, कंधार और पक्तिया जैसे जगहों पर तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि उनका धैर्य खत्म हो गया है और अब अफगानिस्तान के साथ खुली जंग में उतर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में क्या अमेरिका की जंग लड़ रहा पाकिस्तान? बगराम कनेक्शन जान लीजिए
शहबाज, आसिम मुनीर की तारीफ कर गए ट्रंप
अफगान तालिबान ने भी जवाबी हमले किए और दावा किया कि उन्होंने पाकिस्तानी पोस्ट्स पर हमला किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब इस युद्ध में हस्तक्षेप करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आसिम मुनीर और डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ में खूब कसीदे पढ़े।
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका
मैं दखल दूंगा लेकिन पाकिस्तान के साथ मेरी बहुत अच्छी बनती है। उनके पास एक महान प्रधानमंत्री हैं, एक महान जनरल हैं। उनके पास एक बहुत अच्छे लीडर हैं। ये दो ऐसे लोग हैं जिनकी मैं सच में बहुत इज्जत करता हूं। पाकिस्तान बहुत अच्छा कर रहा है।
यह भी पढ़ें: इस्लामाबाद से एबटाबाद तक, पाकिस्तान के कई शहरों पर अफगानिस्तान का हमला
डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर की तारीफ की और कहा कि पाकिस्तान बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। ट्रंप ने पाकिस्तान को अपना अच्छा दोस्त बताया और कहा कि वहां के नेता बहुत सम्मानित हैं।
अमेरिका का इस जंग पर रुख क्या है?
अमेरिका ने भी इस मामले पर बयान दिया है। यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा कि वह पाकिस्तान के 'आत्मरक्षा के अधिकार' का समर्थन करता है, क्योंकि तालिबान ने आतंकवाद के खिलाफ अपने वादे पूरे नहीं किए और अफगानिस्तान से आतंकी हमले हो रहे हैं। अमेरिका की स्थिति पर नजर है। अमेरिका ने खुलकर कहा है कि वे अब पाकिस्तान के आत्मरक्षा के हक का समर्थन करते हैं।
यह भी पढ़ें: मामूली बजट, छोटी सोना, पाकिस्तान के मुकाबले कितना कमजोर है अफगानिस्तान?
अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की
पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों के लिए सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि आतंकी हमलों का खतरा बढ़ गया है। लोगों को आगाह किया गया है कि सरकारी इमारतों, सैन्य ठिकानों और व्यापारिक जगहों पर अमेरिकी, जाने से बचें। अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने, भीड़ से बचने और अपनी लोकेशन शेयर करने की सलाह दी गई है।
