भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है। भारत ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया है, जिसमें कई आतंकी मारे गए हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 नागिरकों की हत्या की थी, जिसका बदला अब भारत ने ले लिया है। पाकिस्तान की ओर से कई फर्जी वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारत में तबाही मचाई है, कई राफेल तबाह कर दिया है और भारतीय विमानों को मार गिराया है।|
पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद फर्जी खबरें फैला रहा है। पाकिस्तान ऐसी तस्वीरों को और वीडियो को भारत का बताकर शेयर कर रहा है, जिसका भारत से कोई नाता ही नहीं है। इजरायल हमास और गाजा की तस्वीरों को भारत का बताकर पेश कर रहा है। ये तस्वीरें पूरी तरह से फर्जी हैं, पाकिस्तान के जवाबी ऐक्शन में भारत को कुछ भी नुकसान नहीं पहुंचा है।
यह भी पढ़ें: खूब हुई सेना की तारीफ, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले विपक्ष के नेता?
फर्जी वीडियो फैला रहा पाकिस्तान
पाकिस्तानी पत्रकारों की तरफ से फर्जी वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। एक पत्रकार ने गाजा में इजरालय के हमलों के वीडियो को भारत का बताकर फर्जी खबर फैला दी। पाकिस्तानी पत्रकार साबिर शाकिर ने एक वीडियो शेयर किया, 'भारत ने भवलपुर पर हमला किया।'
जब गूगल रिवर्स इमेज से सर्च किया गया तो वीडियो गाजा का निकला। इसे काबुल न्यूज ने साल 2023 में शेयर किया था। यह गाजा में हुए हमला का एक पुराना वीडियो था, जो साल 2023 में सामने आया था। वीडियो में तब लिखा गया था, 'इजरायल ने बीती रात गाजा में हमला किया। फिलिस्तीन मीडिया ने दावा किया है कि 400 लोगों की मौत हुई है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। गिरी हुई इमारतों में अब भी लोग छिप हैं।' जो वीडियो पाकिस्तान नया बताकर शेयर कर रहा है, वह 2 साल पुराना है।
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर से तिलमिलाया पाकिस्तान, मीडिया क्यों बुलाने लगे शहबाज?
पाकिस्तानियों का क्या कहना है?
पाकिस्तानी नागिरक फी फर्जी खबरें फैलाने में पीछे नहीं हैं। पाकिस्तानियों ने एक से बढ़कर एक फर्जी वीडियो शेयर किए हैं। पाकिस्तानियों के मुताबिक पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई में भारत को ज्यादा नुकसान पहुंचा है, 5 राफेल मार गिराए गए हैं, कई विमानों को ध्वस्त कर दिया गया है। यह सब फर्जी है। कुछ पाकिस्तानियों ने शेयर किया है कि देखो भारत में तबाही मच गई। पाकिस्तान की ओर से शेयर किए जा रहे ज्यादातर वीडियो फेक हैं।
भारतीय ऐक्शन को चीन ने बताया अफसोसनाक
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'भारत का पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई अफसोसनाक है। भारत और पाकिस्तान पड़ोसी हैं, हमेशा रहेंगे। वे चीन के पड़ोसी भी हैं। चीन हर तरह के आतंकवाद का विरोध करता है। हम दोनों देशों से दीर्घकालिक शांति और स्थिरता बरतने की अपील करते हैं।'