प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार यानी 25 फरवरी को दो दिन के दौरे पर इजराइल पहुंचे। जहां तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उनका शानदार और गर्मजोशी से स्वागत हुआ। प्रोटोकॉल तोड़ते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ एयरपोर्ट पर खुद पीएम मोदी की अगवानी की।
इस फॉर्मल मीटिंग के बीच एक दिलचस्प और हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिला, जिसने डिप्लोमेसी की दुनिया में दोनों नेताओं के बीच गहरी दोस्ती को दिखाया। इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या है का हेक्सागन एलायंस, जिसमें भारत को शामिल करना चाहता है इजरायल?
भगवा ड्रेस में दिखीं नेतन्याहू की पत्नी
एयरपोर्ट पर जब दोनों देशों के नेता एक-दूसरे से गर्मजोशी के साथ मिल रहे थे तब पीएम नेतन्याहू का ध्यान पीएम मोदी के पहनावे और अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू की ड्रेस की ओर गया। नेतन्याहू ने मुस्कुराते हुए इशारा किया कि पीएम मोदी की जैकेट में लगा पॉकेट स्क्वायर और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू के पैंटसूट का रंग बिल्कुल एक जैसा है।
इस पर पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए और मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'दैट्स सैफरन' (यह भगवा है)। दरअसल, पीएम मोदी क्रीम रंग के कुर्ते और ग्रे जैकेट के साथ भगवा पॉकेट स्क्वायर लगाए हुए थे। वहीं सारा नेतन्याहू ने भी इसी रंग का शानदार पैंटसूट पहना था।
यह भी पढ़ें: 'मैं ना रोकता तो पाकिस्तानी PM मारे जाते...', ट्रंप ने अब नया दावा कर डाला
दोस्त नहीं, भाई हैं नरेंद्र: बेंजामिन नेतन्याहू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल की संसद नेसेट पहुंचे। वहां इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। जैसे ही पीएम मोदी संसद पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। पूरे हॉल में 'मोदी-मोदी' के नारे लगे और उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला।
इस मौके पर बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, 'नरेंद्र, मेरे प्यारे दोस्त, आज आपकी यहां यात्रा से मैं बहुत-बहुत भावुक हूं। इससे पहले कभी किसी दौरे ने मुझे इतना प्रभावित नहीं किया। आप इजराइल के सच्चे दोस्त हैं, भारत-इजराइल रिश्तों के बड़े समर्थक हैं और विश्व मंच के महान नेता हैं। मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके प्रतिनिधिमंडल का यरूशलेम में स्वागत है।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं तो यह भी कहूंगा कि आप सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि भाई जैसे हैं। जब आप पिछली बार यहां आए थे तब हम दोनों भूमध्यसागर के किनारे थे। हमने आपसी व्यापार दोगुना किया, सहयोग तीन गुना बढ़ाया और एक-दूसरे की समझ चार गुना मजबूत की।'
