अमेरिका और ईरान के बीच जंग कई हफ्तों तक जारी रह सकती है। अमेरिकी वार सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कहा कि मध्य पूर्व में और जवानों को भेजा जा रहा है। अमेरिका ने अभी शुरुआत की है। वह अपने ग्रेविटी बमों के अनलिमिटेड स्टॉक का इस्तेमाल करेगा। पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान के खिलाफ जंग में और फोर्स को मिडिल ईस्ट भेजा जा रहा है।

 

उनका कहना है कि अमेरिका की जीत पक्की करने में समय लेगा। अभी बहुत जल्दी है। जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि हम जीत पक्का करने के लिए जितना समय चाहिए, उतना लेंगे। हेगसेथ का कहना है कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर अभी अपने हमलों की शुरुआत की है। जल्द ही और हमले होंगे। अमेरिका प्रिसिजन ग्रेविटी बमों के अनलिमिटेड स्टॉक का इस्तेमाल करेगा।

कुछ दिन में ईरान के आसमान पर होगा कंट्रोल: हेगसेथ

अमेरिकी युद्ध सचिव का दावा है कि जल्द ही ईरान के एयरस्पेस पर अमेरिका और इजरायल का पूरा कंट्रोल होगा। एक हफ्ते से भी कम समय में ईरानी आसमान पर पूरा कंट्रोल होगा। उधर, इजरायल का कहना है कि दो हफ्तों तक ईरान पर उसकी बमबारी जारी रहेगी। इस बीच ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी कि अमेरिकी-इजरायली हमलों में अब तक 1045 ईरानी नागरिकों की जान जा चुकी है।

 

यह भी पढ़ें: अब तुर्की पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला, एर्दोगन की सरकार ने दे डाली बड़ी धमकी

 

अमेरिका के पास ईरान की एक फ्रिगेट डूब गई है। 100 से अधिक लोग लापता हैं। श्रीलंका नेवी राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि हिंद महासागर में ईरानी फ्रिगेट को डुबोने में अमेरिका का हाथ है।

 

पीट हेगसेथ ने बताया कि कल हिंद महासागर में एक अमेरिकी सबमरीन ने एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। उसे लगा कि वह अंतरराष्ट्रीय जल में सुरक्षित है। बावजदू इसके उसे एक टॉरपीडो से डुबो दिया गया।

 

दूसरे विश्व युद्ध के बाद से किसी दुश्मन जहाज को टॉरपीडो से डुबोने की यह पहली घटना है। कल ही उस यूनिट के नेता को भी ढूंढकर मार दिया गया, जिसने राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या करने का प्रयास किया था। ईरान ने प्रेसिडेंट ट्रंप को मारने की कोशिश की और आखिर में प्रेसिडेंट ट्रंप ही जीते।

अमेरिकी एयरफोर्स ने बताया आगे का प्लान

अमेरिकी एयरफोर्स के जनरल डैन केन ने बताया कि हम ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम को निशाना बनाने में जुटे हैं, ताकि वह अमेरिकी सेना, उसके हितों और पार्टनर्स को खतरा न पहुंचा सकें। दूसरी तरफ हम ईरानी नेवी को खत्म करने में जुटे हैं।

 

तीसरा प्लान उसकी क्षमता, काबिलियत और दुनिया भर में ऑपरेशन करने की ताकत को कम करने में जुटे हैं। हम यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि ईरान अपनी कॉम्बैट क्षमता को दोबारा न बना सके। इसके बाद अगला कदम अंदर की तरफ बढ़ना है। ईरानी इलाके में धीरे-धीरे और अंदर तक हमला करना है।

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप-नेतन्याहू के पोस्टर फूंके, केंद्र सरकार को घेरा; क्या चाहती हैं महबूबा?

क्या लागू होगा आर्टिकल 5?

ईरान ने बुधवार को तुर्की की तरफ बैलेस्टिक मिसाइल से हमला किया। हालांकि नाटो ने पूर्वी भूमध्य सागर पर मिसाइल को नष्ट कर दिया। इस घटनाक्रम पर पीट हेगसेथ ने भी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि तुर्की पर हमला नाटो का आर्टिकल 5 लागू कर सकता है।