logo

ट्रेंडिंग:

ट्रंप-नेतन्याहू के पोस्टर फूंके, केंद्र सरकार को घेरा; क्या चाहती हैं महबूबा?

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को श्रीनगर में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनके पोस्टर भी जलाए।

Mehbooba Mufti burn Trump and Benjamin Netanyahu poster

महबूबा मुफ्ती ने फूंके नेतन्याहू और ट्रंप के पोस्टर। ( Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बुधवार को राजनीति का माहौल अचानक गरमा गया। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका और इजरायल के बड़े नेताओं के पोस्टर जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

 

महबूबा मुफ्ती ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्टर जलाए। यह प्रदर्शन ईरान के खिलाफ चल रही मिलिट्री कार्रवाई और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध किया गया। उनके समर्थकों ने खामेनेई के पोस्टर लहराए और अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारे लगाए।

यह भी पढ़ें: आपस का झगड़ा था, पति ने पत्नी को 8 गोलियां मारीं और फरार हो गया

 

इसके बाद महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'जो हमारी दिल्ली में जो नेतृत्व है, जो इस देश की लीडरशिप है, उन्होंने इसकी निंदा नहीं की। उन्होंने वहां के लोगों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त नहीं की और न ही हमारे यहां के नेतृत्व ने इसे लेकर कोई संवेदना जताई और न ही निंदा की। जबकि हमारे ईरान के साथ बहुत ही पुराने और मजबूत रिश्ते रहे हैं।'

 

इस बीच, वेस्ट एशिया में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच लड़ाई पांचवें दिन में पहुंच गई है। तेहरान और पूरे खाड़ी इलाके में धमाकों की खबरें आई हैं। ईरान ने कतर की तरफ बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से एक अल-उदीद मिलिट्री बेस के पास गिरी। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: पुलिस ने नीलाम कर दी रेप के आरोपी की कार, पीड़िता को दिए 11 लाख रुपये

 

इजरायल ने हमलों का जवाब देते हुए कई मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया है। इस लड़ाई में अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका और इजरायल का कहना है कि उन्होंने ईरान में करीब 2,000 मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap