पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में वेटिकन सिटी में निधन हो गया। वह उम्र संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे और कई महीनों से बीमार चल रहे थे। पोप फ्रांसिस, पोप बनने वाले पहले लैटिन अमेरिकी थे। साल 2013 में उन्होंने यह पद संभाला था। पोप फ्रांसिस के निधन के बाद कैथोलिक चर्च के नेतृत्व करने की जिम्मेदारी वेटिकन के कैमरलेंगो कार्डिनल केविन फैरेल को सौंपी गई है। कार्डिनल केविन फैरेल पोप फ्रांसिस की बीमारी के समय वेटिकन के कैमरलेंगो हैं।

 

समोवार को कार्डिनल केविन फैरेल ने ही दुनिया को वेटिकन से पोप फ्रांसिस के निधन का दुखद समाचार सुनाया। उन्होंने कहा कि वह रोम के बिशप फ्रांसिस पिता के घर लौट आए हैं। फैरेल आयरिश मूल के कार्डिनल हैं और दिवंगत पोप के लंबे समय से सहयोगी थे। कैमरलेंगो के रूप में, केविन फैरेल ने अब वेटिकन में चर्च के रोजाना के कार्यों को देखने के साथ में नए पोप के चुनाव की तैयारी के लिए एक भूमिका संभाल ली है।

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने डॉलर को खतरे में डाला? क्यों घट रहा इन्वेस्टर्स का भरोसा

 

फैरेल ने दी पोप के मौत की खबर

 

फैरेल ने पोप की मौत खबर देते हुए कहा, 'प्रिय भाइयों और बहनों, गहरे दुख के साथ, मुझे हमारे पवित्र पिता फ्रांसिस के निधन की घोषणा करनी है। प्रभु यीशु के सच्चे शिष्य के रूप में उनके अपार कृतज्ञता के साथ, हम पोप फ्रांसिस की आत्मा को ईश्वर के असीम दयालु प्रेम को सौंपते हैं।'

 

कैमरलेंगो कौन होते हैं?

 

बता दें कि पोप की बीमारी और उनकी गैरमौजूदी में कार्डिनल फैरेल ने ही वेटिकन के धार्मिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कैमरलेंगो वेटिकन का प्रशासकीय अधिकारी होता। इस समय कैमरलेंगो अमेरिकी कार्डिनल केविन फैरेल हैं, जो पोप फ्रांसिस के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में एक हैं। दरअसल कैमरलेंगो, चैंबरलेन के रूप में 'सेडे वैकेंट' के दौरान वेटिकन के कार्यवाहक प्रमुख बन जाते हैं। यह पोप की मौत, त्यागपत्र और नए पोप के चुनाव के बीच की अवधि होती है।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिकी टैरिफ का मुकाबला करने के लिए पड़ोसी देशों को साधने में लगा चीन

 

कैमरलेंगो का काम

 

कैमरलेंगो का पहला आधिकारिक काम पोप की मौत की पुष्टि करना और मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करना है। कार्डिनल फैरेल पोप के कमरे स्टडी रूम पर औपचारिक मुहर लगाएंगे। साथ ही पोप की अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू करेंगे। लेकिन फैरेल की भूमिका यहीं खत्म नहीं होती। आने वाले हफ्तों में फैरेल होली-सी के रोजाना के प्रशासन की देखरेख करेंगे। इसके साथ ही फैरोल तीन अन्य कार्डिनल्स की एक समिति की भी  अध्यक्षता करेंगे और चर्च के मामलों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए वेटिकन के अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे।