जुड़ी सरकारी फाइल्स को पूरी तरह जारी करने के लिए एक नया कानून बना था। इस कानून को डेमोक्रेट सांसद रो खन्ना और रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने मिलकर लिखा था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे सार्वजनिक करने के लिए 30 दिन पहले साइन किया था। 19 दिसंबर 2025 तक सभी फाइल्स जारी करने की समय सीमा दी गई थी। कुछ फाइल सार्वजनिक हुए हैं लेकिन इन्हें अधूरा छोड़ने के आरोप लग रहे हैं।
न्याय विभाग (DOJ) ने आज सिर्फ कुछ फाइल्स जारी कीं हैं, वह भी कई फाइलों पर काले घेरे बनाए गए हैं, जिनमें कुछ साफ नजर नहीं आ रहा है, या जानकारियां छिपाई गईं हैं। कई डॉक्यूमेंट्स पूरी तरह काले कर दिए गए हैं। एक 119 पेज का न्यूयॉर्क ग्रैंड ज्यूरी डॉक्यूमेंट तो पूरी तरह ब्लैक आउट है।
यह भी पढ़ें: महिलाओं के साथ दिखे बिल गेट्स, एपस्टीन स्कैंडल की 68 नई तस्वीरों में क्या है?
रो खन्ना, अमेरिकी सांसद:-
न्याय विभाग की यह रिलीज हमारे कानून का पालन नहीं करती। ज्यादा दस्तावेजों पर छिपाया गया है। उन्हें छिपाने की कोई वजह भी नहीं बताई गई है। कानून में साफ लिखा है कि छिपाई गई जानकारी की वजह बतानी जरूरी है। कुछ अहम डॉक्यूमेंट्स गायब हैं। वह ड्राफ्ट भी गायब है जिसमें एपस्टीन के अलावा अन्य अमीर और ताकतवर लोगों पर भी आरोप लगाए गए हैं।
रो खन्ना ने इन दस्तावेजों पर कहा है कि ये आधी-अधूरी तस्वीर है, जिसमें सच्चाई छिपाई गई है। थॉमस मैसी ने खन्ना के वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी और डिप्टी टॉड ब्लैंच की यह रिलीज कानून की भावना का सम्मान नहीं करती है, यह अमेरिकी कानून तोड़ रही है।
अब आगे क्या?
रो खन्ना और थॉमस मैसी दोनों ने कहा है कि वे इसे कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं। दोनों सांसदों ने कहा है कि अब DOJ अधिकारियों पर संसद की अवमानना के आरोप लगाए जाएंगे, उन पर मुकदमा चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: 'ट्रंप कंडोम', साथ में 6-6 लड़कियां; जेफ्री एपस्टीन की 19 तस्वीरों में क्या है?
न्याय विभाग की दलील क्या है?
अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि पीड़ितों और निर्दोष लोगों की पहचान छुपाने के लिए काले घारे जरूरी थी। बाकी फाइल्स आने वाले हफ्तों में जारी की जाएंगी। सांसदों का कहना है कि कानून में सभी फाइल्स आज ही जारी करने का आदेश था।
ऐपस्टीन फाइल्स पर अब तक क्या हुआ है?
एपस्टीन की साथी गिस्लेन मैक्सवेल को नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण में मदद करने के लिए 20 साल की सजा हो चुकी है। ये फाइल्स एपस्टीन के अपराधों और उससे जुड़े ताकतवर लोगों की जानकारी दे सकती थीं। अब इनकी रिलीज पर ही सवाल उठ रहे हैं।
रो खन्ना कौन हैं?
रो खन्ना, डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं और वकील हैं। वह साल 2017 से कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे भारतीय मूल के हैं। फिलाडेल्फिया में उनका जन्म हुआ है। शिकागो विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में उन्होंने ग्रेजुएशन और येल लॉ स्कूल से कानून की डिग्री हासिल की। वह ओबामा प्रशासन में कॉमर्स डिपार्टमेंट में उप सहायक सचिव रहे। वे प्रगतिशील नीतियों के समर्थक हैं। जलवायु परिवर्तन, तकनीक के पक्षधर हैं। उनके माता-पिता भारतीय मूल के हैं।
यह भी पढ़ें: Epstein Files ने मचाई सनसनी, अब तक किन-किन लोगों के नाम सामने आए?
जेफरी एपस्टीन फाइल्स में अब तक क्या पता चला है?
जेफरी एपस्टीन फाइल्स में अब तक हजारों दस्तावेज़, ईमेल, फ्लाइट लॉग्स, कोर्ट रिकॉर्ड्स और सैकड़ों फोटो रिलीज हुए हैं। इनमें एपस्टीन की प्राइवेट आइलैंड की तस्वीरें, गिस्लेन मैक्सवेल के साथ तस्वीरें, बिल क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रंप, प्रिंस एंड्र्यू, माइकल जैक्सन जैसी हस्तियों की पुरानी तस्वीरें शामिल हैं। 2024 के गिफ्रे बनाम मैक्सवेल केस से अनसील्ड डॉक्यूमेंट्स में आरोपों का जिक्र है, लेकिन कोई नई क्लाइंट लिस्ट अभी तक सामने नहीं आई है। डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने जिन दस्तावेजों को रिलीज किया है, उनमें जानकारियों को छिपाने के आरोप लग रहे हैं। उनका कहना है कि ज्यादातर फाइलें पुरानी हैं, जिन्हें छिपाया गया है।
