लंबी उम्र की चाह सभी के मन में होती है। हालांकि, ऐसा तभी संभव हो पाता है, जब कोई व्यक्ति स्वस्थ जीवनशैली को अपनाता है। जहां एक तरफ दुनियाभर में लंबी उम्र को लेकर कई तरह के स्टडी किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जापान को अक्सर लंबी उम्र व स्वस्थ जीवन जीने वाला देश कहा जाता है। कहा जाता है उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के पीछे मुख्य रूप से उनकी जीवनशैली, संतुलित आहार और अन्य कारण को माना जाता है। हालांकि, कई वैज्ञानिकों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या ब्लड ग्रुप का भी लंबे उम्र पर असर पड़ता है? आइए जानते हैं क्या है इसपर वैज्ञानिकों की राय।
बता दें कि ब्लड ग्रुप को 4 श्रेणी में बांटा गया है- A, B, O और AB। किसी व्यक्ति का ब्लड ग्रुप उसके माता-पिता से विरासत में मिले जीन्स पर निर्धारित होता है। वैज्ञानिकों ने उम्र बढ़ने और इसके पीछे ब्लड ग्रुप का कोई योगदान है या नहीं, इस पर शोध करने में जुटी हुई है। कई वैज्ञानिक यह बताते हैं कि ब्लड ग्रुप B को उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने वाला माना गया है।
यह भी पढ़ें: आमिर के बेटे को भी थी डिस्लेक्सिया, जानें लक्षण और इलाज
स्टडी में इस ब्लड को बताया ज्यादा लंबी उम्र देने वाला
2004 में, जापान के टोक्यो में 100 साल से ज्यादा उम्र के 269 लोगों पर एक स्टडी किया गया था। इस शोध में पाया गया कि ब्लड ग्रुप B वाले लोगों की लंबी उम्र होने की संभावना ज्यादा हो सकती है। इस रिजल्ट के बाद, वैज्ञानिकों ने इस विषय पर शोध करना जारी रखा। वैज्ञानिकों ने बताया कि ब्लड ग्रुप B वाले लोगों के लाल रेड ब्लड सेल्स में B एंटीजन पाया जाता है, जबकि उनके शरीर में A एंटीजन के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित होती हैं।
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ब्लड ग्रुप B वाले लोगों में कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने में और वापस पैदा होने की क्षमता बेहतर होती है। वहीं, कुछ वैज्ञानिकों का यह भी मत है कि उनके शरीर की मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया ज्यादा प्रभावी ढंग से काम करती है, जिससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। हालांकि, कुछ विशेषज्ञ इस बात को पूरी तरह नहीं मानते हैं और इसे सिर्फ एक अनुमान मानते हैं।
यह भी पढ़ें: मुश्किल समय में अपनाएं लेमोनेडिंग की ट्रिक, तनाव से रहेंगे दूर
उम्र बढ़ने के पीछे क्या है वजह
2024 में, इस विषय पर एक बड़े स्तर का स्टडी किया गया, जिसमें 5,000 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया था। इस स्टडी में 11 अंगों के जैविक उम्र पर शोध किया गया और रक्तप्रवाह में मौजूद 4,000 से ज्यादा प्रोटीन की जांच की गई। शोधकर्ताओं ने पाया कि लगभग 20 प्रतिशत लोगों में किसी न किसी अंग की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज होती है।
इसके अलावा, ब्लड ग्रुप और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के बीच संबंध पर भी स्टडी किया जा चुका है। 2022 में अमेरिका के मैरीलैंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक स्टडी में यह पाया गया कि ब्लड ग्रुप A वाले लोगों को 60 साल से पहले स्ट्रोक की समस्या होने की संभावना ज्यादा होती है, जबकि ब्लड ग्रुप O वाले लोगों में यह जोखिम अपेक्षाकृत कम होता है। यह स्टडी Neurology पत्रिका में प्रकाशित किया गया था।