उन चीजों को सुपरफूड कहा जाता है जिनमें अधिक मात्रा में पोष्टिक तत्व, विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। खासतौर पर हरी सब्जियों, बेरीज और नट्स को सुपरफूड कहा जाता है। इसके अलावा दूध को भी सुपरफूड माना जाता है। इसका सेवन बच्चे, बड़े से लेकर बुजुर्ग तक करते हैं। हाल ही में एक स्टडी हुई है जिसमें वैज्ञानिकों ने बताया कि कॉकरोच का दूध एक सुपरफूड है। ये बात लोगों को पढ़ने में अजीब लगेगी।

 

वैज्ञानिकों ने कहा, 'डिप्लोप्टेरा पंक्टाटा प्रजाति के कॉकरोच का दूध गाय के दूध से 3 गुना ज्यादा पौष्टिक होता है'। इस अध्ययन ने लोगों को हैरान कर दिया। शोधकर्ताओं का कहना है कि कॉकरोच के दूध के ढेरों फायदे हैं।

 

ये भी पढ़ें- क्या है ADHD बीमारी जिससे जूझ रही हैं आलिया, जानें लक्षण और बचाव

 

कॉकरोच का दूध कैसे है सबसे ज्यादा फायदेमंद

 

कॉकरोच की प्रजाति डिप्लोप्टेरा पंक्टाटा अंडे देने की बजाय बच्चों को जन्म देता है। अपने भ्रूणों को पोषक देने के लिए मां अपने अंदर एक हल्का पीला दूध जैसा पदार्थ सीक्रिट करती है। जब बच्चों को खिलाया जाता है तो ये उनके पेट के अंदर क्रिस्टलाइज हो जाता है। ये क्रिस्टल दूध के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इन्हीं क्रिस्टलों ने ही शोधकर्ताओं का ध्यान खींचा। 2016 में इंटरनेशनल यूनियन ऑफ क्रिस्टलोग्राफी के जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में भी इस बात का जिक्र किया गया था।

 

Independent के रिपोर्ट के मुताबिक, कॉकरोच के दूध में पौष्टिक तत्वों की क्या मात्रा है और ये किस तरह से आने वाले समय में इसका इस्तेमाल होगा। इसके बारे में अभी रिसर्च चल रहा है। ये रिसर्च अभी अपने शुरुआती दौर में है।

 

ये भी पढ़ें- 'आश्रम' के बाबा निराला को कई बार आया वर्टिगो अटैक, क्या है ये बला?

 

वैज्ञानिकों का कहना है कि कॉकरोच के दूध में प्रोटीन, एमिनो एसिड, हेल्दी शुगर की भरपूर मात्रा होती है जो सेल्स के रिपेयर और ग्रोथ में में मदद करता है। आने वाले समय में इसे हेल्दी ऑप्शन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि अभी कॉकरोच का दूध इंसानों के पीने के लिए नहीं है क्योंकि अभी इसका उत्पादन ही सबसे बड़ी मुश्किल है।