सर्दी हो या गर्मी पानी पीना हर व्यक्ति के लिए काफी जरूरी होता है। पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। आपका शरीर पानी पीने के लिए खुद ही संकेत दे देता है कि उसे कब, किस टाइम प्यास लगती है। बहुत ज्यादा और कम पानी पीना दोनों ही सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है लेकिन अगर आपको पानी पीने के बाद भी बार-बार प्यास लगती है तो यह सामान्य बात नहीं है। इसका अर्थ है कि आपका शरीर आपको कुछ बताना चाहता है।

 

अच्छे और स्वस्थ सेहत के लिए हमें पौष्टिक तत्वों की जितनी जरूरत होती है उतनी ही पानी की भी होती है। आमतौर पर दिन भर में तीन से चार लीटर पानी पीना चाहिए। यह हमारे शरीर में अपशिष्ट पदार्थ को बाहर निकालने, शरीर में तरल पदार्थों के संतुलन को बनाए रखने और बॉडी के बेहतर तरीके से काम करने के लिए जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि बहुत अधिक पानी पीना या बहुत अधिक प्यास लगना दोनों ही सेहत के लिए ठीक नहीं है?

हो सकता है पॉलीडिप्सिया

फिजिकल हार्ड वर्क करने के बाद या जब आप ज्यादा वर्क आउट करते हैं तो अधिक प्यास लगना आम बात है लेकिन यदि पानी पीने के बाद भी आपको बार-बार प्यास लग रही है तो यह किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। आपके शरीर में पॉलीडिप्सिया की कंडीशन हो सकती है। पॉलीडिप्सिया में प्यास कई दिनों, हफ़्तों या महीनों तक काफी ज्यादा बनी रह सकती है। इसमें पानी पीने के बावजूद प्यास बुझती नहीं है।

हाइपोकैलिमिया

जब खून में पोटैशियम की मात्रा सामान्य से कम हो जाती है तो हाइपोकैलिमिया की कंडीशन होती है। इसके मरीजों को बार-बार और ज्यादा प्यास लगती है। शरीर में उल्टी, दस्त और कुछ दवाओं को खाने से पोटैशियम का लेवल बढ़ जाता है। अगर ये समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो ज्यादा प्यास लग सकती है।

खून की कमी

खून की कमी के कारण भी आपको बार-बार प्यास लगने की समस्या हो सकती है। आमतौर पर इसके कारण शरीर में रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पाते। यह परेशानी गलत खानपान, हेल्थ कंडीशंस और हेवी ब्लड लॉस जैसी समस्याओं के कारण भी होती है। 

 

एनीमिया के शुरूआती स्टेज में बार-बार प्यास लगने की समस्या नहीं होती लेकिन यह समस्या धीरे- धीरे काफी गंभीर हो जाती है। इस समस्या से गला सूखने की समस्या भी बढ़ सकती है।

 

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए पोषक विशेषज्ञ से मिलें।