आज वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। फरवरी में 7 से 14 तारीक तक वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट किया जाता है। आज के दिन लवर्स, न्यूली मैरिड कपल एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं। उन्हें डिनर डेट्स पर लें जाते हैं। एक-दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हैं।

 

इसके अलावा वैलेंटाइन डे पर कुछ लोग अपने क्रश से प्यार का इजहार भी करते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर को स्पेशल महसूस करवाना चाहते हैं तो उन्हें वैलेंटाइन डे पर ये रोमांटिक मैसेज भेजें।

 

यह भी पढ़ें: पसंदीदा महिला को गिफ्ट करें ये चॉकलेट, रिश्तों में घुलेगी प्यार की मिठास

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को भेजें ये रोमांटिक मैसेज

हर सुबह तुम्हारे ख्याल से शुरू होती है,
और हर रात तुम्हारे नाम पर खत्म।
वैलेंटाइन डे मुबारक, मेरी जान।

 

दिल की हर धड़कन में तुम्हारा नाम है,
मेरी दुनिया बस तुमसे ही है।
हैप्पी वैलेंटाइन डे मेरी जान।

 

तुम हो तो हर दिन वैलेंटाइन डे लगता है,
आई लव यू फॉरएवर

 

मेरी यही है दुआ कि तेरे होंठों पर मुस्कान हो। हमारे बीच का प्यार कभी कम न हो।

आपको वैलेंटाइन डे मुबारक हो।

 

दिल ने तुम्हें चुना है, किस्मत ने साथ दिया है
अब उम्र भर का वादा है।
हर दिन खास लगता है, जब तुम साथ होते हो। 
मेरी दुनिया, मेरा प्यार, वैलेंटाइन डे मुबारक हो।

 

तुम मेरे लिए सिर्फ प्यार नहीं हो, 
तुम मेरी शांति हो, मेरा भरोसा हो और मेरी हर दुआ का जवाब हो।
 हैप्पी वैलेंटाइन डे।

 

यह भी पढ़ें: Happy Rose Day: रोज डे पर किसे देना चाहिए कौन से रंग का गुलाब? जानिए मतलब

 

कहने को तो अल्फाज कम पड़ जाते हैं,
पर एहसास हर बार बयां हो जाते हैं,
वैलेंटाइ डे की बधाई हो।

 

तेरे नाम से ही दिल मुस्कुरा जाता है।

तेरा साथ गुजरा हर लम्हा किसी खुमार से कम नहीं।

 

तू जो मेरे पास है तो जिंदगी में कोई गम नहीं,

ये वैलेंटाइन डे को बस एक बहाना है इजहार एक इश्क का

 

सच तो यह है कि मेरा दिल तेरे बिना धड़कता ही नहीं,
हैप्पी वैलेंटाइन डे माई लव।