नहाना एक ऐसी चीज है जिस हम सभी अपने रोज के काम में शामिल करते हैं। नहाने से त्वचा पर जमे किटाणु साफ हो जाते हैं। इसके अलावा नहाना से दिमाग भी फ्रेश फील करता है। कुछ लोग 12 महीना नहाते हैं। वहीं, कुछ लोग सर्दी के मौसम रेगुलर नहीं नहाते हैं। कुछ रिसर्च में ऐसा दावा किया गया है कि नहाने, मेटाबॉल्जिम और लंबी उम्र के बीच में साइटिफिक कनेक्शन है। एक डॉक्टर ने दावा किया कि सर्दियों में नहीं नहाने से आपकी उम्र 34 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का साइंस? क्या ऐसा सच में होता है?

 

डॉक्टर का दावा- नहीं नहाने से बढ़ सकती है उम्र

 

 

 

तापमान से पड़ता है उम्र पर असर
 
ठंड में मनुष्य की मेटाबॉलिक एक्टिविटी कम होने से डीएनए डैमेज और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम हो जाता है। इसका असर एजिंग पर पड़ता और आपका लाइफ स्पैन बढ़ जाता है। साल 2018 में एक स्टडी में पाया गया था कि कम तापमान में चूहों की जिंदगी 20 प्रतिशत तक बढ़ गई थी। हालांकि इस स्टडी का लोगों पर क्या प्रभाव पड़ा। इसका कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं है। स्टडी में ये जरूर बताया गया है कि तापमान कम होने की वजह से आपकी एजिंग और लाइफ स्पेन पर असर पड़ता है।

 

ठंड में इसानों की बॉडी एनर्जी को बचाने के लिए मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देता है। इस वजह से फ्री रेडिकल्स एजिंग वाले सेल्स को डैमेज करते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होने से शरीर को बुढ़ापा धीरे से आता है। इससे इस बात की परिकल्पना को बल मिलता है कि ठंडे वातावरण में उम्र बढ़ सकती है। इससे ये कही भी साबित नहीं होता कि सर्दियों में नहीं नहाने से उम्र बढ़ सकती है। ठंडे वातावरण में आपकी लाइफ स्पैन जरूर बढ़ता है। रिचर्स में कहा गया है कि ठंडे पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन और मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है। 

 

क्या सेहत पर पड़ता है असर

 

लंबे समय तक नहाने से बैक्टरिया जमा हो जाती है और स्किन इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। ठंड़े तापमान में न्यूरोएंड्रोक्राइन मेकेनिज्म एक्टिव हो जाता है। इसके कारण स्ट्रेस रिस्पॉन्स सिस्टम बेहतर होता है और उम्र बढ़ती है। ये जो दावा है कि सर्दियों में नहीं नहाने से 34 प्रतिशत तक लाइफ स्पैन बढ़ जाती है। इसका कोई साइटिफिक प्रूफ नहीं है। ठंडा वातावरण और उम्र बढ़ने के बीच में संबंध है लेकिन सेहत के लिए साफ- सफाई रखना बहुत जरूरी पैमाना है। नहाने से बचने की बजाय, ठंडे पानी से स्नान करें या ठंडी जगहों पर समय बिताने का विचार करें