हम सभी जानते हैं कि पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी जरूर पीना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदायक है। स्टडी में पाया गया है कि अधिक मात्रा में पानी पीने से आप कई तरह की गंभीर बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। हालांकि हर किसी के शरीर की बनावट अलग है। कुछ लोग ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं। वहीं, कुछ लोग कम फिजिक्ल एक्टिविटी करते हैं इसलिए ये बताना मुश्किल है कि किसे कितना पानी पीना चाहिए।

 

पानी पीने के फायदे

 

वजन घटाना- तीनो मिल्स खाने से पहले जो व्यक्ति 500 मिलीमीटर पानी पीता है उसका वजन तेजी से कम होता है। खाना खाने से पहले अगर कोई व्यक्ति पानी पी पीता हैं तो उसे कम भूख लगती हैं। जिन लोगों ने दिन भर में पानी पिया हो और खाना से पहले पानी नहीं पिया। उन्हें वजन घटाने में कोई मदद नहीं मिलती है।

 

किडनी स्टोन- जो लोग अत्यधिक मात्रा में पानी पीते हैं उन्हें पत्थरी होने का खतरा कम होता है। अत्यधिक पानी पीने से स्टोन की समस्या नहीं होती है।

 

ब्लड शुगर- जिन लोगों को टाइप 2 डायबिटीज होती है उन्हें ज्यादा पानी पीना चाहिए। एक ये भी थ्योरी है कि पानी ज्यादा पीने से ब्लड में ग्लूकोज का लेवल कम हो जाता है। हालांकि स्टडी में कहा गया जिन लोगों का शुगर लेवल सामान्य होता है। अगर वो ज्यादा पानी पीते हैं तो ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ता है लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं होता है।

 

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन- जो लोग अधिक मात्रा में पानी पीते हैं उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन होने का खतरा कम होता है। जिन महिलाओं को यूटीआई की समस्या रहती हैं उन्हें अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए।

 

कितना पानी पीना चाहिए

 

एक व्यक्ति को दिन में कम से कम आठ ग्लास पानी पीना चाहिए। शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है।  आप शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए फल और फ्रूट्स भी खा सकते हैं जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है।

 

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी तरह की चिकित्सकीय जानकारी या इलाज के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।