होली के मौके पर बिहार में मची राजनीतिक खलबली को अब सीएम नीतीश कुमार ने लगभग शांत कर दिया है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी उम्मीदवारी का एलान कर दिया है। इसका नतीजा यह होगा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ेगा। उधर आज सुबह से ही पटना में जेडीयू के कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए थे और नारेबाजी कर रहे हैं। कई समर्थकों का कहना है कि वे नहीं चाहते कि नीतीश कुमार बिहार छोड़कर केंद्र में जाएं।

 

नीतीश के राज्यसभा जाने के चलते पूरी संभावना यह है कि अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। कई नामों की चर्चा भी शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में एंट्री लेकर डिप्टी सीएम बन सकते हैं।

पढ़ें लाइव अपडेट

Live Updates

2026-03-05T12:59

नीतीश कुमार ने भरा पर्चा

जेडीयू के मुखिया नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा भर दिया है। उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बिहार के तमाम वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

 

 

 

2026-03-05T12:59

हम तो पहले से जानते थे- तेजस्वी यादव

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा है, 'हमने तो 2024 में ही कहा था। हमने चुनाव के दौरान कई बार कहा, सदन में कहा कि इनको ये लोग रहने नहीं देंगे।'

 

 

 

2026-03-05T10:02

कांग्रेस बोली- यह जनादेश के साथ विश्वासघात

अब नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने की घटना को कांग्रेस के प्रवक्ता जयराम रमेश ने जनादेश के साथ विश्वासघात बताया है।

 

 

 

2026-03-05T10:02

RJD बोली- यह राजनीतिक अपहरण है

RJD के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है, 'किसी को यह अंदाजा नहीं था कि चुनाव के बाद इतनी जल्दी बीजेपी नीतीश कुमार को सल्टा देगी। हमारे नेता तेजस्वी यादव तो कब से कह रहे हैं कि बीजेपी जेडीयू को बर्बाद कर देगी। इस घटना को राजनीतिक अपहरण कहा जाएगा।'

 

 

 

2026-03-05T10:02

'फैसला वापस लेना होगा'

नीतीश कुमार के एलान पर JDU कार्यकर्ता भड़क गए हैं। कई कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश कुमार को अपना यह फैसला वापस लेना होगा।

 

 

 

2026-03-05T10:02

नीतीश कुमार ने कर दिया एलान

अब नीतीश कुमार ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट करके इस बात की जानकारी दे दी है कि वह राज्यसभा जाना चाह रहे हैं। इससे यह तय हो गया है कि बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है।

 

 

 

2026-03-05T10:02

कयास लगाना सही नहीं- शाहनवाज हुसैन

नीतीश कुमार के मामले पर बीजेपी के नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है, 'JDU ने कोई लिस्ट जारी नहीं की है। उससे पहले कोई कयास लगाना सही नहीं है। नीतीश कुमार उनके सुप्रीम लीडर हैं, वह जो फैसला करेंगे, वही व्यक्ति राज्यसभा में जाएगा। अभी सारी अटकलों का बाजार गर्म है और अटकलों का जवाब सिर्फ नॉमिनेशन के बाद ही आएगा।'

 

 

 

2026-03-05T10:02

'जहां जाना चाहते हैं, जाएंगे'

नीतीश कुमार के बारे में केंद्रीय मंत्री और JDU के नेता ललन सिंह ने कहा है, 'फैसला तो नीतीश कुमार जी को करना है। वह जहां भी जाना चाहेंगे, पार्टी उनकी बनाई है, वह जहां जाना चाहेंगे जाएंगे। हमारे चाहने ना चाहने की बात नहीं है। पार्टी उनकी बनाई है, फैसला वही लेंगे।'

 

 

 

2026-03-05T10:02

नीतीश कुमार के घर के बाहर हंगामा

पटना में नीतीश कुमार के घर के बाहर जुटे JDU समर्थकों ने पार्टी नेता कृष्ण मुरारी शरण की गाड़ी रोक ली और जमकर नारेबाजी की।

 

 

 

2026-03-05T10:02

अरुण भारती का बड़ा बयान

LJP (RV) के सांसद अरुण भारती ने नीतीश कुमार को बदलने की बातों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है, 'ऐसी कोई आधिकारिक सूचना है ही नहीं। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और भविष्य में भी रहेंगी। जब तक कोई आधिकारिक समाचार नहीं आता है तब तक हमें यही मानना चाहिए कि वही मुख्यमंत्री रहेंगे।'

यह भी पढ़ें: आसान नहीं CM नीतीश कुमार को बदलना, ट्रैक रिकॉर्ड और समीकरण क्या कहते हैं?

 

2026-03-05T10:02

साजिश हो रही है?

एक और JDU कार्यकर्ता कृष्ण पटेल का कहना है, 'बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को 2030 तक के लिए मुख्यमंत्री चुना है। अचानक उन्हें राज्यसभा भेजने की क्या जरूरत पड़ गई? ये लोग नीतीश कुमार जी के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं।'

2026-03-05T10:02

सड़क पर उतरे JDU कार्यकर्ता

नीतीश कुामर के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच बुधवार को कई कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। जेडीयू के नेता राजीव रंजन रंजन पटेल कैमर के सामने भावुक हो गए और कहा, 'हजारों कार्यकर्ता रो रेह हैं। कल किसी ने होली नहीं मनाई। ये लोग कह रहे हैं कि उन्होंने नीतीश कुमार के लिए काम किया और उनसे कुछ नहीं पूछा गया। अगर नीतीश कुमार नहीं रहेंगे तो हम क्यों रहेंगे? नीतीश कुमार की सेहत बिल्कुल ठीक है।'