पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR में मौसम में हल्का बदलाव देखा गया। न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान लगभग स्थिर बना रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाओं की स्पीड 7 किमी प्रति घंटे तक रही और आसमान में बादल छाए रहे।

 

मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। गरज-चमक के समय हवा की रफ्तार अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि सामान्य स्थिति में यह 30 से 40 किमी प्रति घंटे के बीच रहने की संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: चीन कैसे बना भारत का दुश्मन नंबर वन? आजादी से अब तक की कहानी 

मौसम का हाल 30 मई से 5 जून तक 

30 मई से 3 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत के इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है:

 

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली- इन इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 31 मई और 1 जून को हिमाचल प्रदेश में भी इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है।

 

राजस्थान और उत्तर प्रदेश का हाल:

इन राज्यों में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

2 से 5 जून के बीच पश्चिमी राजस्थान में कई स्थानों पर धूल भरी आंधी आने की संभावना है।

 

यह भी पढे़ं: यर चीफ की नाराजगी! किन रक्षा प्रोजेक्ट्स में हो रही है लगातार देरी?


महाराष्ट्र और गोवा में बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

30 मई को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य और मराठवाड़ा के कुछ क्षेत्रों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही, 30 मई से 2 जून के बीच कोंकण और गोवा के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अगले 7 दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 30 मई से 1 जून के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले एक सप्ताह के दौरान कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। शेष रूप से 30 मई और 1 जून को असम और मेघालय में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। 

 

यह भी पढे़ं: 'माफी नहीं मांगूंगा', कन्नड़ भाषा पर बयान देकर घिरे कमल हासन

दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान 

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आगामी दिनों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है:

 

30 मई से 1 जून
केरल, माहे और कर्नाटक में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

30 और 31 मई:
तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा और तेलंगाना में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

30 मई से 2 जून:
तटीय कर्नाटक में 31 मई और 1 जून को केरल और माहे और 30 मई को तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल और तटीय कर्नाटक में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।