भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 जुलाई यानी आज हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से लगभग 240 सड़कें बंद हैं। मौसम की मार से सबसे ज्यादा मंडी जिला प्रभावित है। कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुल्लू, शिमला, सोलन, हमीरपुर, चंबा, बिलासपुर और ऊना जिले में ऑरेंज अलर्ट है। कांगड़ा, मंडी, चंबा, शिमला और सिरमौर में अचानक बाढ़ की चेतावनी दी गई है। 20 जून से अब तक हिमाचल प्रदेश में 74 लोगों की जान जा चुकी है।
इन प्रदेशों में चेतावनी: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, कोंकण और गोवा, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कर्नाटक, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल और माहे, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की अलर्ट है।
यह भी पढ़ें: एलन मस्क ने बनाई 'अमेरिका पार्टी', ट्रंप के सामने पेश की नई चुनौती
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 8 जुलाई तक झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान है। 5 से 10 जुलाई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, छह जुलाई यानी आज अंडमान और निकोबार में भारी बारिश का अलर्ट है। छत्तीसगढ़ में आज और कल भारी भारी का अनुमान है।
यूपी से जम्मू तक भारी भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने छह जुलाई यानी आज हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 11 जुलाई तक उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। 6, 10 और 11 जुलाई को पूर्वी यूपी और पश्चिम राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान है।
- 5 से 10 जुलाई तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भारी बारिश।
- 5-09 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश
- 06 और 08 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी वर्षा का अलर्ट।
यह भी पढ़ें: कभी जिगरी भाई, कभी सियासी दुश्मन, कैसे बने-बिगड़े उद्धव-राज के रिश्ते?
गुजरात और महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात दिनों तक कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र और गुजरात में बहुत भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने 7 जुलाई तक सौराष्ट्र और कच्छ, 6 और 7 जुलाई को मराठवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 06 और 07 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। अगर दक्षिण भारत की बात करें तो अगले सात दिनों तक केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।