दुनियाभर में भारत की छवि सुधर रही है। 24 देशों में किए गए सर्वे में कई रोचक आंकड़े सामने आए हैं। अधिकांश देशों में भारत के प्रति नकारात्मक की तुलना में सकारात्मक छवि तेजी से बढ़ रही है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया और तुर्किये में भारत की छवि अन्य देशों की अपेक्षा अधिक नकारात्मक है। कनाडा के 47 फीसदी लोग भारत को अच्छा मानते हैं।
यूनाइटेड किंगडम में यह आंकड़ा 60 फीसदी है। अफ्रीकी देश केन्या में भारत की छवि सबसे पॉजिटिव है। यहां 65 फीसदी लोग भारत को अच्छा मानते हैं। 24 देशों की लगभग 47 फीसदी जनता भारत के प्रति अच्छी राय रखती है। 38 फीसदी ही नकारात्मक विचार रखते हैं। 13 फीसदी लोगों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। आइये आज जानते हैं कि कैसे भारत की छवि दुनियाभर में बदल रही है?
प्यू रिसर्च सेंटर ने 8 जनवरी से 26 अप्रैल तक दुनियाभर के 24 देशों में सर्वे किया। यह सर्वेक्षण डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ के ऐलान से पहले किया गया था। सर्वे के मुताबिक इजरायल, केन्या और यूनाइटेड किंगडम में 10 में से लगभग छह लोग भारत को अच्छा मानते हैं। अर्जेंटीना और ब्राजील में छवि अधिक नकारात्मक है। नाइजीरिया, जापान, इंडोनेशिया और जर्मनी में अधिकांश लोग भारत के प्रति पॉजिटिव विचार रखते हैं। दक्षिण कोरिया और अमेरिका में भारत के बारे में लोगों की राय बंटी है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में क्या ट्रंप के खिलाफ बन रही हवा? चौंका देंगे आकंड़े
दक्षिण अफ्रीका में बदल रही भारत इमेज
दक्षिण अफ्रीका में भारत की छवि सबसे तेजी से बदल रही है। 2023 में 29 फीसदी दक्षिण अफ्रीका की जनता भारत के प्रति अच्छे विचार रखती थी। मगर इसमें अब 17 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। 2025 में 46 फीसदी दक्षिण अफ्रीकियों का मानना है कि भारत के प्रति उनका दृष्टिकोण अधिक सकारात्मक है। 2013 में ही पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका समेत अन्य देशों के साथ मजबूत संबंधों की घोषणा की थी। इसके बाद उन्हें अफ्रीकी यूनियन को जी-20 में भी शामिल करवाया। माना जा रहा है कि भारत की बदलती छवि के पीछे यह भी एक वजह है।
दक्षिण कोरिया में भारत के प्रति बढ़ रही निगेटिविटी
दक्षिण कोरिया में 2024 में 58 फीसदी लोग भारत के बारे में अच्छे विचार रखते थे। मगर एक साल में इसमें 16 अंकों की गिरावट देखने को मिली। अब 42 फीसदी दक्षिण कोरियाई जनता का भारत के प्रति नजरिया सकारात्मक है। ऑस्ट्रेलिया में 45-45 फीसदी लोग भारत के पास सकारात्मक और नकारात्मक ख्याल रखते हैं।
भारत को कैसे देखते हैं इजरायल के लोग?
यूके, नाइजीरिया, मेक्सिको और इजरायल में भारत की छवि को नुकसान पहुंचा है। 2023 में इजरायल की 71 फीसदी जनता भारत के बारे में अच्छे विचार रखती थी। मगर इस साल यह आंकड़ा घटकर 60 फीसदी हो गया है। हालांकि अब भी बहुमत भारत के पक्ष में है।
49 फीसदी अमेरिकी भारत के पक्ष में
भारत और अमेरिका के बीच इन दिनों रिश्ते नहीं नहीं चल रहे हैं। टैरिफ मामले में दोनों देशों के बीच तनातनी का माहौल है। अमेरिकी लोगों में भारत के प्रति नजरिया बदल रहा है। 2024 में 43 फीसदी अमेरिका भारत के प्रति अच्छे विचार रखते थे। इस साल 6 अंकों की बढ़ोतरी हुई। अब 49 फीसदी अमेरिकियों के मन में भारत की पॉजिटिव इमेज है।
देश | 2024 | 2025 | कितनी छवि सुधरी |
इंडोनेशिया | 51 | 57 | +6 |
अमेरिका | 43 | 49 | +6 |
ऑस्ट्रेलिया | 45 | 45 | 00 |
दक्षिण कोरिया | 58 | 42 | -16 |
2023 | 2025 | ||
दक्षिण अफ्रीका | 29 | 46 | +17 |
फ्रांस | 39 | 50 | +11 |
जर्मनी | 47 | 57 | +10 |
स्वीडन | 46 | 52 | +6 |
नीदरलैंड | 41 | 46 | +5 |
अर्जेंटीना | 22 | 26 | +4 |
जापान | 55 | 58 | +3 |
ब्राजील | 33 | 36 | +3 |
ग्रीस | 32 | 35 | +3 |
इटली | 52 | 54 | +2 |
स्पेन | 34 | 36 | +2 |
केन्या | 64 | 65 | +1 |
कनाडा | 47 | 47 | 00 |
नाइजीरिया | 60 | 57 | -3 |
यूके | 65 | 60 | -5 |
मेक्सिको | 42 | 36 | -6 |
इजरायल | 71 | 60 | -11 |
नोट: आंकड़े प्यू रिसर्च सेंटर
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में मन रहा था स्वतंत्रता दिवस, खालिस्तानियों ने की झड़प
जापानी महिलाओं में भारत की कैसी छवि
अधिकांश देश के पुरुष महिलाओं की तुलना में भारत को अधिक अच्छा मानते हैं। जापान सिर्फ इकलौता देश हैं, जहां की 50 फीसदी महिलाएं भारत के प्रति सकारात्मक विचार रखती हैं। इसके अलावा नीदरलैंड, जर्मनी, अर्जेंटीना और फ्रांस में महिला और पुरुषों के बीच सिर्फ दो अंकों का अंतर है। अगर विचार के आधार पर बात करें तो नाइजीरिया, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में दक्षिणपंथी लोग वामपंथियों की तुलना में भारत को अधिक पसंद करते हैं। जबकि मेक्सिको और अमेरिका में वामपंथी विचारधारा के लोग भारत को अच्छा मानते हैं।