दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ की ओर से वाइस चांसलर संतिश्री धुलिपुडी पंडित के खिलाफ गुरुवार को जेएनयू परिसर से शिक्षा मंत्रालय तक लॉग मार्च निकालने की घोषणा के बाद कैंपस के बाहर तनाव हो गया। कैंपस में यह प्रदर्शन कई दिनों से चल रहा है, जो VC के एक बयान के बाद शुरू हुआ।
सैकड़ों छात्र जैसे ही कैंपस से शिक्षा मंत्रालय तक लॉग मार्च निकालने लगे, इसी दौरान उनकी दिल्ली पुलिस से झड़प हो गई। इस झड़प में 25 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अबतक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: बिन बताए भारत क्यों आए अमेरिका के उद्योग मंत्री? खामोशी से गोयल से की मीटिंग
गिरफ्तार लोगों में शामिल हैं:
- नीतीश कुमार (पूर्व JNUSU प्रेसिडेंट)
- अदिति मिश्रा (JNUSU प्रेसिडेंट)
- गोपिका बाबू (JNUSU वाइस प्रेसिडेंट)
- दानिश अली (JNUSU जॉइंट सेक्रेटरी)
JNU प्रशासन ने नहीं दी थी अनुमति
दरअसल, JNU प्रशासन ने छात्रों से कैंपस के बाहर प्रदर्शन करने को मना किया था। इसकी अनुमति नहीं होने की जानकारी छात्रों को दी गई और उन्हें मार्च विश्वविद्यालय कैंपस तक ही सीमित रखने को कहा गया। मगर, छात्र परिसर से बाहर जाने का प्रयास करने लगे।
यह भी पढ़ें: साल में 12 महीने, लेकिन 13 रिचार्ज; टेलीकॉम कंपनियां कैसे काट रहीं जेब?
छात्रों के बाहर जाते ही पुलिस ने उन्हें गेट के पास रोका लिया, जिससे पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई। छात्रों ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसी बीच 25 पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। बताया गया है कि एसएचओ किशनगढ़ समेत कई पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है।
