आरजेडी चीफ लालू यादव और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की खराब होती तबियत के मद्देनजर राज्य के पारस हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। तेजस्वी यादव ने इस मामले में अपडेट दिया है और कहा है कि उन्हें आगे के इलाज के लिए एम्स ले जाया जा रहा है। तेजस्वी ने कहा कि लालू अभी बिल्कुल नॉर्मल हैं।

 

तेजस्वी बोले कि, 'लालू यादव कलेजा वाले आदमी हैं, वह जल्दी ही ठीक हो जाएंगे।' खबर के मुताबिक लालू यादव ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से परेशान हैं। इसके चलते बीते दो दिनों से वे बीमार चल रहे हैं। बुधवार को सुबह से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई।

 

यह भी पढ़ें-- पुरानी मस्जिदों का क्या होगा? वक्फ बिल पर विवाद क्यों? समझिए

 

हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

बता दें कि साल 2022 में लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और पिछले साल सितंबर महीने में मुंबई में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की थी।

 

 

हालांकि, ऑपरेशन सफल रहा था और वे सफल भी थे लेकिन बढ़ती उम्र की वजह से वे थोड़ा परेशान लग रहे हैं।  इससे पहले साल 2014 में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी भी हुई थी।

 

 

वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू काफी ऐक्टिव दिख रहे थे। पिछले लोकसभा चुनाव में भी वह काफी ऐक्टिव थे। इस चुनाव में रोहिणी आचार्य को सारण से टिकट दिया गया था। कुछ दिन पहले जब वक्फ बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने प्रदर्शन किया था तो उस वक्त भी लालू वहां पहुंचे थे।