जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 4 दिन हो गए हैं। हमले में 26 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। भारत का आरोप है कि इस हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता है। भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं। अब भारत सरकार ने आदेश दिया है कि अटारी बॉर्डर बंद रहेगा। भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को इसी रास्ते से लौटना होगा।

पाकिस्तानी नागरिक, अब भारत का दौरा नहीं कर सकेंगे। देश में जो पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं, उन्हें 48 घंटों के भीतर देश छोड़ना होगा। पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं। पाकिस्तान के जो अधिकारी उच्चायोग में तैनात हैं, उन्हें भारत छोड़ने के लिए कह दिया गया है। 1 सप्ताह के भीतर उन्हें लौटना होगा।  अब पाकिस्तान, एक-एक करके अटारी पहुंच रहे हैं, जिससे वे भारत छोड़ सकें।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर की कमजोर कड़ियां, जहां से घुसपैठ करते हैं आतंकी


'जो वीजा लेकर आए, उन्हें भी मिल रही सजा'
मोहम्मद राशिद कराची के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा, 'रिश्तेदार के बच्चों की शादी में शरीक होने के लिए आते थे। हमारे पास डेढ़ महीने का वीजा था, 15 दिनों में ही लौटना पड़ रहा है। जो हुआ, वह गलत हुआ लेकिन इसकी सजा उन्हें क्यों मिल रही है जो वैध तरीके से इस देश में आए हैं।'

'हिंदुस्तान आने के लिए तरसेंगी बेटिंगा'
मोहम्मद राशिद ने कहा, 'जो गलत करे उसे फांसी पर लटका दो लेकिन आम आदमी को परेशान न करो। लोग अपनों के लिए तरसेंगे। पाकिस्तान में हिंदुस्तान की कई लड़कियां हैं, जो पूछ रही हैं कि अपने घर कैसे लौटें। घरवालों से मिलना चाहती हैं, वे तरस रही हैं।'

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के उन 11 समझौतों की कहानी, जिनसे हटे तो होगा बुरा असर


शनिवार सुबह से ही पंजाब के अमृतसर में अटारी चेकपोस्ट पर लोग जुट रहे हैं। 1947 में हुए बंटवारे के बाद पाकिस्तान और हिंदुस्तान दो अलग-अलग मुल्क हुए तो कई परिवार एक-दूसरे से अलग हो गए। भारत और पाकिस्तान के बीच आपस में शादियां भी होती हैं।

अटारी बॉर्डर के रास्ते घर लौट रहे पाकिस्तानी
तनावपूर्ण संबंधों की वजह से अब स्थितियां एक बार फिर बिगड़ गई हैं। लोगों को इसी आधार पर वीजा भी दिया जाता था। अब सबको वापस लौटने का आदेश दिया गया है। पहलगाम हमले के बाद भा सरकार ने अटरी बॉर्डर बंद करने का फैसला किया है। पाकिस्तानी नागरिक, जिन्होंने वैध तरीके से भारत में एंट्री ली है, उन्हें 1 मई 2025 तक लौटने का समय दिया गया है। 



पाकिस्तान से कितने हिंदुस्तानी लौटे?
पंजाब पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को 100 से ज्यादा हिंदुस्तानी, पाकिस्तान से भारत लौटे थे, वहीं 28 पाकिस्तानी नागरिक, वापस पाकिस्तान गए।

यह भी पढ़ें: 1 नहीं 7 बार, भारत के हर भरोसे पर पाकिस्तान ने दिया जख्म


भारत में अभी कितने पाकिस्तानी मौजूद हैं?

भारत में 6000 से ज्यादा पाकिस्तानी मौजूद हो सकते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है। पाकिस्तान में 2 से 3 हजार हिंदुस्तानी मौजूद हो सकते हैं। पहलगाम हमले के बाद अटारी बॉर्डर है। यात्रियों की आवाजाही के लिए इसे कड़े पहरे में खोला जा रहा है।

 

दो देशों के अनबन में फंसे परिवार
पंजाब में अटारी बॉर्डर पर एक हिंदुस्तानी महिला का वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हुआ था। महिला हिंदुस्तान की थी, लेकिन उसकी शादी पाकिस्तान में हुई थी। 10 साल पहले शादी हुई थी लेकिन दोनों बच्चे हिंदुस्तान में पैदा हुए। बच्चों के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट है। 

महिला ने कहा था, 'मैं भारतीय नागरिक हूं। मेरी शादी 10 साल पहले पाकिस्तान में हुई थी। मेरे दोनों बच्चे भारत में पैदा हुए, लेकिन उनके पास पाकिस्तानी पासपोर्ट है। मौजूदा प्रतिबंधों के कारण, केवल हरे रंग के पासपोर्ट वाले व्यक्तियों को ही सीमा पार करने की अनुमति है। भारतीय पासपोर्ट होने के कारण, मैं अपने बच्चों के साथ नहीं जा पा रही हूं। सरकार से गुजारिश है, मुझे पाकिस्तान जाने दे।' भारत में मौजूद कई परिवारों की यही स्थिति है। नए विवाद की वजह से दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए