उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पहाड़ों पर सैर करने वालों और किसानों के लिए मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं जिसका असर 13 फरवरी और 16-17 फरवरी को देखने को मिलेगा। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल जैसे ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों जैसे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 16 और 17 फरवरी को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल राजस्थान का पाली इलाका सबसे ठंडा दर्ज किया गया है, जहां न्यूनतम तापमान 6.2°C तक गिर गया।

 

यह भी पढ़ें: तिरुपति के लड्डू में चर्बी नहीं एसिड मिला, जानिए कितना खतरनाक है

गर्मी के आसार

मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों के बाद उत्तर-पश्चिम भारत में दिन और रात दोनों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इस वजह से सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा और थोड़ी बहुत गर्मी का अहसास होने लगेगा। 

कहां कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर और पश्चिमी भारत के तापमान में सामान्य बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 13 फरवरी के साथ-साथ 16 और 17 फरवरी को बर्फ गिर सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी 16 और 17 फरवरी को मौसम खराब रहने के आसार है। 

कोहरे का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और मेघालय को छोड़ दें तो शेष भारत में कोहरे को लेकर कोई अनुमान नहीं जताया गया है। केवल इन दो राज्यों में अगले एक-दो दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है जिससे विजिबिलिटी कम रहेगी। 

 

यह भी पढ़ें: हरदीप पुरी ने दिया राहुल को जवाब, बता दिया कि कैसे आया एपस्टीन फाइल्स में नाम?

 

मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में अगले हफ्ते की शुरुआत में बिजली कड़कने के साथ हल्की फुहारें पड़ सकती है। बाकी अगले 48 घंटों तक ठंड बरकरार रहेगी लेकिन उसके बाद अगले 5 दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगा। 

 

पूर्वोत्तर के राज्यों में अरुणाचल प्रदेश में 14 फरवरी तक कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई गई  है।