दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार को दो यात्रियों ने स्पाइसजेट विमान के कॉकपिट में घुसने की कोशिश की। हंगामे के बाद दोनों यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। फ्लाइट लगभग 7 घंटे की देरी से उड़ी। यह मामला 14 जुलाई की दोपहर दिल्ली से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG 9282 की है। स्पाइस जेट ने बताया कि दोनों यात्रियों से केबिन क्रू, कैप्टन और अन्य यात्रियों ने बार-बार अनुरोध किया, लेकिन दोनों ने अपनी सीट पर लौटने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों को विमान से उतारा गया।
Flightradar24.com के डेटा के मुताबिक दिल्ली से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की इस फ्लाइट को दोपहर में 12:30 बजे उड़ान भरनी थी। मगर यह शाम को 7:21 बजे टेकऑफ किया। एक बयान में स्पाइसजेट ने कहा, 'दोनों यात्रियों ने विमान के टैक्सी करते समय जबरन कॉकपिट में घुसने का प्रयास किया और बाधा पैदा की। मुंबई जाने वाली फ्लाइट वापस बे में आ गई। दोनों यात्रियों को उतारकर सीआईएसएफ को सौंप दिया गया है।'
यह भी पढ़ें: 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जगह बाढ़ जैसे हालात
पुणे से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि विमान ने नौ घंटे की देरी से रात को 9:05 बजे उड़ान भरी, जबिक इसे 13 जुलाई की दोपहर 12 बजे रवाना होना था।
यह भी पढ़ें: 10,152 कैदी, 49 को फांसी की सजा; विदेशों में किस हाल में हैं भारतीय
इस बीच स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, 'पुणे-दिल्ली स्पाइसजेट फ्लाइट संख्या- SG-914 का 13 जुलाई को शाम 5:15 बजे समय निर्धारित था। तकनीकी खराबी के कारण विमान ने रात 9:05 बजे उड़ान भरी। दो घंटे तक विमान के अंदर यात्रियों को रोकने का दावा गलत है। लगभग एक घंटे के बाद ही यात्रियों को विमान से उतार दिया गया था।'