संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल को 2024 की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का रिजल्ट जारी किया है। इस साल के परिणाम में शक्ति दूबे ने अपने प्रतिभा और मेहनत के बदौलत पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान हासिल कर अपनी सफलता का परचम लहराया है, जबकि अर्चित पराग डोंगरे का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1009 खाली पदों को भरा जाएगा, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 55 पद और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 147 पद शामिल हैं।

 

UPSC टॉपर शक्ति दूबे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की रहने वाली हैं। शक्ति दूबे ने इलाहाबाद विश्वविघालय से ग्रेजुएशन पूरा किया है। इस लिस्ट में टॉप 2 रैंक हासिल करके अपनी सफलता का परचम लहराने वाली हर्षिता गोयल मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। हर्षिता गोयल ने सीए परीक्षा भी पास की है। पिता की नौकरी की वजह से हर्षिता गोयल की पूरी पढ़ाई गुजरात के वडोदरा से हुई है। UPSC के इग्जाम में तीसरा स्थान पाकर परिवार का नाम रोशन करने वाले अर्चित पराग डोंगरे पुणे के रहने वाले हैं। अर्चित पराग महाराष्ट्र के अभ्यर्थियों में टॉप रैंक पर हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'जाओ मोदी को बता दो', पहलगाम में आतंकियों ने कैसे मचाया कत्लेआम?

कौन हैं शक्ति दुबे?

UPSC टॉपर शक्ति दुबे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की रहने वाली हैं। हाल ही में एक मॉक इंटरव्यू के दौरान शक्ति दुबे ने चहल अकादमी को बताया कि उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविघालय से की है। इसके बाद, उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए बनारस विश्वविघालय का चयन किया और वहां बायोकेमिस्ट्री सब्जेक्ट से अपनी पढ़ाई पूरी की। शक्ति ने UPSC की तैयारी 2018 से शुरू की थी। इस बार UPSC की परीक्षा में शक्ति दुबे का यह तीसरा प्रयास था। 

 

यह भी पढ़ें: पहलगाम: 'अब क्या घूमना, जान बचा लें' कश्मीर छोड़कर भाग रहे पर्यटक

 

कौन हैं हर्षिता गोयल? 

हर्षिता गोयल हरियाणा की रहने वाली हैं। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई वडोदरा से की है। हर्षिता ने बीकॉम करके अपना ग्रेजूएशन गुजरात के वडोदरा से पूरा किया है। हर्षिता ने अपना ग्रेजुएशन महाराज सयाजी राव यूनिवर्सिटी से पूरा किया है। हर्षिता सीए भी हैं। हर्षिता ने परीक्षा के लिए इंटरनेशनल रिलेशन और पॉलिटिकल साइंस को वैकल्पिक विषय के तौर पर चुना था। हर्षिता के पिता गुजरात में किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं, इस वजह से उनका परिवार हरियाणा छोड़कर गुजरात में बस गया है। 

कौन हैं अर्चित पराग डोंगरे?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के नतीजे मंगलवार को घोषित किए। नतीजों में पुणे के अर्चित पराग डोंगरे ने पूरे भारत में तीसरा स्थान (AIR 3) हासिल किया। यह महाराष्ट्र, खासकर पुणे के लिए गर्व का पल है। माना जा रहा है कि अर्चित इस साल राज्य से सबसे ऊंचे रैंक वाले कैंडिडेट हैं। अर्चित ने वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT), वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की है। उन्होंने परीक्षा के लिए दर्शनशास्त्र (Philosophy) को अपने अप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर चुना था। मूल रूप से पुणे के रहने वाले अर्चित ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई में की और जूनियर कॉलेज की शिक्षा पुणे में पूरी की। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने एक IT कंपनी में एक साल तक काम भी किया है।

कितनी सीटों पर होंगे सिलेक्शन?

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में कुल 1,009 कैंडिडेट्स को नियुक्ति के लिए चुना गया है। इन कैंडिडेट्स की नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) के पदों पर की जाएंगी। चयनित कैडिडेट्स में अलग-अलग वर्गों के अभ्यर्थी शामिल हैं, जिनमें 335 सामान्य वर्ग, 109 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 318 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 160 अनुसूचित जाति (SC) और 87 अनुसूचित जनजाति (ST) से हैं।