देश के कई राज्य भीषण गर्मी की जद में हैं, वहीं कुछ राज्यों में राहत की बारिश हुई है। कई राज्यों में तेज धूल भरी हवाएं चली हैं, जिसके बाद तापमान थोड़ा कम हुआ है, कुछ राज्यों में हीटवेव के हालात हैं। मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि देश के कई राज्यों में बारिश होगी, कहीं-कहीं लू की भी आशंका बनी रहेगी। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भी अब आगे की दिशा में बढ़ रहा है। पूर्वोत्तर के राज्यों में जहां बारिश होगी, वहीं दक्षिण भाहरत में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। उत्तर भारत का मौसम बदलता रहेगा। 

राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू की स्थिति बनी रहेगी, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हालात ऐसे ही बने रहेंगे। दभिण पश्चिम मॉनसून 17 मई को आगे बढ़ा, जिसका असर भी देखने को मिलेगा। आने वाले कुछ दिनों में मालदीव, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और मध्य बंगाल की खाड़ी में मॉनसून के विस्तार की संभावना है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम जैसे राज्यों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: बेईमान हो रहा है मौसम! सर्दी-गर्मी-बारिश का बदलता पैटर्न क्या कहता है?

किन राज्यों में हो सकती है बारिश?

  • पूर्वोत्तर भारत: अगले 5-6 दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश। 18 मई को अरुणाचल और 18-19 मई को असम-मेघालय में भीषण बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।
  • दक्षिण भारत: अगले 5-7 दिनों में केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में तेज हवाएं चल सकती हैं। रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की हो सकती है। गरज के साथ भारी बारिश के आसार हैं। 19-20 मई को केरल और तटीय कर्नाटक में तेज बारिश हो सकती है।
  • पश्चिम बंगाल और सिक्किम: अगले 5-6 दिनों में भारी बारिश का अनुमान।

    किन राज्यों में लू की है आशंका?

  • पश्चिमी राजस्थान: 18-23 मई तक लू की स्थिति।

  • उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश: 18-19 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश में लू।

  • जम्मू: 18 मई को लू का प्रभाव।

  • बिहार, झारखंड, ओडिशा: 18 मई को गर्म और आर्द्र मौसम।

कहां तक पहुंचा मॉनसून?
दक्षिण-पश्चिम मानसून 18 मई को दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा। अगले 2-3 दिनों में मालदीव, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और मध्य बंगाल की खाड़ी में मानसून के और विस्तार की संभावना।

यह भी पढ़ें: सिर्फ गर्मी से नहीं बल्कि कई चीजें तय करती हैं हीटवेव, जानें नियम

 

कहां आएगी आंधी, कहां पड़ सकते हैं ओले?

  • 18 मई को ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

  • 19 मई को हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि।

  • 18-19 मई को बिहार, झारखंड और 19-20 मई को मध्य महाराष्ट्र में तेज हवाएं।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
18-20 मई: आंशिक बादल, हल्की बारिश, गरज-चमक और 30-50 किमी प्रति घंटा से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 38-43°C, न्यूनतम 24-29°C रह सकता है।