भगवान विष्णु की उपासना के लिए एकादशी व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि कल, यानी 24 फरवरी 2025, सोमवार के दिन विजय एकादशी व्रत का पालन किया जाएगा। इस विशेष दिन पर श्री हरि की उपासना करने के साथ-साथ उनके मंत्र और स्तोत्र का पाठ करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है।

 

भगवान विष्णु के विभिन्न मंत्रों का उल्लेख स्कंद पुराण, विष्णु पुराण और गरुड़ पुराण में किया गया है, जिनका पाठ करने से भक्तों को अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं भगवान विष्णु के प्रसिद्ध और प्रभावशाली मंत्र, जिनका उच्चारण करने से जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है।

 

यह भी पढ़ें: क्या हैं बागेश्वर धाम से जुड़ी मान्यताएं, जहां पहुंचे थे पीएम मोदी

भगवान विष्णु के मंत्र

ॐ विष्णवे नमः

 

अर्थ: इस मंत्र का अर्थ है— 'मैं भगवान विष्णु को प्रणाम करता हूं।' यह मंत्र विष्णु जी की कृपा प्राप्त करने और जीवन में शांति एवं सफलता लाने के लिए जपा जाता है।

 

ॐ नमो नारायणाय

 

अर्थ: इस मंत्र का अर्थ है— 'मैं भगवान नारायण को नमन करता हूं।' यह मंत्र मोक्ष प्राप्ति, सभी दुखों के निवारण और आत्मिक शुद्धि के लिए अत्यंत प्रभावशाली है।

 

ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥

 

अर्थ: इस मंत्र का अर्थ है— 'हम भगवान नारायण को जानते हैं और भगवान वासुदेव का ध्यान करते हैं। वे भगवान विष्णु हमें सत्य और ज्ञान की ओर प्रेरित करें।' यह मंत्र बुद्धि, समृद्धि और आध्यात्मिक जागरूकता के लिए जपा जाता है।

 

ॐ वासुदेवाय नमः

 

अर्थ: इस मंत्र का अर्थ है— 'मैं भगवान वासुदेव को नमन करता हूं।' यह मंत्र भगवान विष्णु के वासुदेव स्वरूप की आराधना के लिए जपा जाता है, जिससे सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

 

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि 2025: रुद्राभिषेक में पंचामृत का उपयोग क्यों? यहां जानें

 

ॐ लक्ष्मीपति विष्णवे स्वाहा

 

अर्थ: इस मंत्र का अर्थ है— 'भगवान विष्णु, जो माता लक्ष्मी के स्वामी हैं, उन्हें मेरा प्रणाम है।' यह मंत्र धन, ऐश्वर्य, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति के लिए जपा जाता है।

 

ॐ श्रीं विष्णवे नमः

 

अर्थ: इस मंत्र का अर्थ है— 'श्री (लक्ष्मी) के स्वामी विष्णु को मेरा नमन।' यह मंत्र विशेष रूप से आर्थिक समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए जपा जाता है।

 

Disclaimer- यहां दी गई सभी जानकारी सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं।