भारतीय क्रिकेट के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत और अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए खेल के मैदान के बाहर से एक बड़ी खबर आई है। नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने साल 2026 की दूसरी तिमाही के लिए अपनी ताजा रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (RTP) लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 348 एथलीटों को शामिल किया गया है, जिनमें अभिषेक और अक्षर का नाम प्रमुखता से जोड़ा गया है।

 

RTP लिस्ट में नाम शामिल होने का मतलब है कि अब इन खिलाड़ियों को NADA की सख्त निगरानी में रहना होगा। नियमों के मुताबिक, इन एथलीटों को डोपिंग परीक्षण के लिए हर दिन अपनी उपलब्धता और सटीक लोकेशन (Whereabouts) की जानकारी शेयर करनी होगी। यदि कोई खिलाड़ी निर्धारित विंडो के दौरान अनुपस्थित पाया जाता है तो उसे नियमों का उल्लंघन माना जाता है। NADA का यह कदम खेलों को पूरी तरह स्वच्छ और नशामुक्त रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 RCB vs LSG: बेंगलुरु ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया, 29 गेंद पहले जीता मैच

क्या है 'वेयरअबाउट्स' नियम और उल्लंघन की सजा?

NADA के रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल में शामिल खिलाड़ियों के लिए नियम काफी कड़े हैं। इन्हें एक ऐप या पोर्टल के जरिए एडवांस में बताना होता है कि वे दिन के किस समय और किस स्थान पर उपलब्ध रहेंगे। यदि कोई खिलाड़ी साल में तीन बार अपनी लोकेशन की जानकारी देने में विफल रहता है या परीक्षण के समय मौके पर नहीं मिलता तो इसे 'एंटी-डोपिंग वॉयलेशन' माना जाता है। इसके लिए खिलाड़ी पर बैन तक लगाया जा सकता है। क्रिकेट जगत से इस बार कुल 14 नाम इस लिस्ट में हैं, जिनमें अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, दीप्ति शर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, जेमिमा रोड्रिग्स, के एल राहुल, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋषभ पंत, शेफाली वर्मा, शुभमन गिल, तिलक एन वर्मा और यशस्वी जायसवाल।

अन्य खेलों पर भी पैनी नजर

NADA की इस नई लिस्ट में सबसे ज्यादा भागीदारी एथलेटिक्स की है। पिछले क्वार्टर में जहां एथलेटिक्स से 118 एथलीट थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 134 हो गई है। इसमें अविनाश साबल, ज्योति याराजी और तेजस्विन शंकर जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा कुश्ती (31 नाम) और मुक्केबाजी (22 नाम) के खिलाड़ियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और महिला टीम की कप्तान सलीमा टेटे को भी इस पूल का हिस्सा बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: कौन पास-कौन फेल? देखें 22 मैचों में सभी कप्तानों का रिपोर्ट कार्ड

ओलंपिक पदक विजेताओं पर भी नजर

आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स को देखते हुए NADA ने ओलंपिक पदक विजेताओं और विश्व चैंपियनों को खास तौर पर रडार पर रखा है। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, मुक्केबाज निखत जरीन, लवलीना बोरगोहेन और पहलवान अमन सहरावत जैसे दिग्गजों को भी अपनी लोकेशन साझा करनी होगी। NADA का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय एथलीट अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरें और बिना किसी गलत तरीके के प्रदर्शन करें।