logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026 RCB vs LSG: बेंगलुरु ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया, 29 गेंद पहले जीता मैच

IPL 2026 का 23वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। बेंगलुरु ने यह मैच आराम से जीत लिया और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।

IPL 2026 RCB vs LSG highlights

देवदत्त पडिक्कल और मुकुल चौधरी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

IPL 2026 का 23वां मैच 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया, जो एक लो-स्कोरिंग मैच था। LSG 146 रन पर ऑलआउट हो गई। बेंगलुरु ने इस छोटे टारगेट को आसानी से चेज कर लिया और RCB ने मैच 5 विकेट से जीत लिया।

 

इस मैच को जीतते ही बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर पहुंच गई है। RCB ने 5 में से 4 मैच जीते हैं और सिर्फ 1 हारा है, उनका नेट रन रेट +1.503 है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ की हालत कुछ खास नहीं है। LSG ने 5 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और 3 में हार मिली है, टीम अभी 7वें नंबर पर है और उनका नेट रन रेट -0.804 है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: कौन पास-कौन फेल? देखें 22 मैचों में सभी कप्तानों का रिपोर्ट कार्ड

LSG की पारी

टॉस हारने के बाद LSG को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। यह फैसला पूरी तरह से बेंगलुरु के फेवर में गया। पावरप्ले में लखनऊ की शुरुआत काफी धीमी रही टीम ने 1 विकेट खोकर सिर्फ 35 रन बनाए। इसके बाद मिडिल ओवर्स में थोड़ा संभलते हुए LSG ने 7 से 15 ओवर के बीच 3 विकेट गंवाकर 77 रन जोड़े लेकिन असली झटका डेथ ओवर्स में लगा। जहां बेंगलुरु के गेंदबाज पूरी तरह हावी हो गए। 16 से 20 ओवर के बीच लखनऊ ने 6 विकेट गंवा दिए और सिर्फ 34 रन ही बना पाई। आखिरकार LSG की टीम 20 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

LSG की तरफ से मिशेल मार्श ने सबसे ज्यादा 40 रन ठोके। उनके अलावा मुकुल चौधरी ने 39 रन बनाए और आयुष बदोनी ने 38 रन की बढ़िया पारी खेली। वहीं बेंगलुरु की ओर से रसिख सलाम ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि क्रुणाल पांड्या के खाते में 2 विकेट आए।

 

यह भी पढ़ें: KKR के ब्लेसिंग मुजारबानी पर 2 साल का बैन क्यों लगा? जानें पूरा मामला

RCB की पारी

बेंगलुरु की शुरुआत काफी शानदार रही, इसी वजह से टीम ने मैच आसानी से अपने नाम कर लिया। पावरप्ले में RCB ने 1 विकेट खोकर 60 रन ठोक दिए। इसके बाद मिडिल ओवर में लखनऊ के गेंदबाजों ने थोड़ा दबाव जरूर बनाया लेकिन बेंगलुरु की रन गति को रोक नहीं पाए। 7 से 15 ओवर के बीच RCB ने 4 विकेट गंवाए लेकिन फिर भी 85 रन जोड़ लिए। इसके बाद डेथ ओवर शुरू होते ही पहली ही गेंद पर चौका मारकर मैच खत्म कर दिया। RCB ने 15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 149 रन बनाए और 29 गेंद रहते 5 विकेट से आसान जीत दर्ज कर ली।

यह भी पढ़ें: 'गौतम गंभीर कितने लोगों से दुश्मनी ले रहे हैं...', मुनाफ पटेल ने ऐसा क्यों कहा?

 

RCB के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए लेकिन फिफ्टी से बस 1 रन दूर रह गए और 49 पर आउट हो गए। कप्तान रजत पाटिदार ने 27 रन बनाए, वहीं जीतेश शर्मा ने 23 रन की पारी खेली। उधर लखनऊ की तरफ से प्रिंस यादव ने 3 विकेट झटके, जबकि अवेश खान को 2 सफलता मिली।


और पढ़ें