FIFA वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज का समापन हो गया है। 16 दिनों के जबरदस्त ऐक्शन के बाद नॉकआउट की तस्वीर साफ तस्वीर साफ हो गई है। राउंड ऑफ 32 में गत चैंपियन अर्जेंटीना का सामना वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही केप वर्डे से होगा। पिछले एडिशन की उप-विजेता फ्रांस की टीम न्यू जर्सी में स्वीडेन से भिड़ेगी। 

 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला कोलंबिया के साथ मैच गोल रहित ड्रॉ खेला। पुर्तगाल ग्रुप-K में दूसरे स्थान पर रहा। ऐसे में अब उसे 3 जुलाई को 2018 की रनर अप टीम क्रोएशिया के सामने उतरना होगा। पांच बार की चैंपियन ब्राजील का मुकाबला जापान से होगा।

 

यह भी पढ़ें: लगातार सातवें वर्ल्ड कप मैच में दागा गोल... लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास

4 जुलाई तक चलेगा राउंड ऑफ 32 

नॉकआउट राउंड की शुरुआत 29 जून से हो रही है। पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका और कनाडा की भिड़ंत होगी। राउंड ऑफ 32 का आखिरी मुकाबला 4 जुलाई को कोलंबिया और घाना के बीच खेला जाएगा। इसी दिन अर्जेंटीना का भी मैच है।

 

यह भी पढ़ें: अधिकारियों ने किया ब्लंडर, हर्डल लगाना भूले, भीषण गर्मी में दोबारा दौड़ी एथलीट

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में क्वालिफाई करने वाली टीमों की लिस्ट

ग्रुप विनर रनर-अप तीसरे नंबर रहने वाली बेस्ट टीम
A मेक्सिको साउथ अफ्रीका  
B स्विट्जरलैंड कनाडा बोस्निया और हर्जेगोविना
C     ब्राजील मोरक्को  
D         अमेरिका ऑस्ट्रेलिया  पराग्वे
E जर्मनी आइवरी कोस्ट इक्वाडोर
F नीदरलैंड जापान स्वीडेन
G बेल्जियम मिस्र  
H स्पेन केप वर्डे  
I फ्रांस नॉर्वे सेनेगल
J अर्जेंटीना ऑस्ट्रिया अल्जीरिया
K     कोलंबिया पुर्तगाल कांगो
L इंग्लैंड क्रोएशिया घाना

FIFA वर्ल्ड कप 2026 राउंड ऑफ 32 शेड्यूल

तारीख राउंड ऑफ 32 मैच समय (भारतीय समयानुसार)
29 जून साउथ अफ्रीका बनाम कनाडा रात 12:30 बजे से
29 जून  ब्राजील बनाम जापान रात 10:30 बजे से
30 जून जर्मनी बनाम पराग्वे रात 2 बजे से
30 जून नीदरलैंड्स बनाम मोरक्को सुबह 6:30 बजे से
30 जून आइवरी कोस्ट बनाम नॉर्वे रात 10:30 बजे से
1 जुलाई     फ्रांस बनाम स्वीडेन रात 2:30 बजे से
1 जुलाई  मैक्सिको बनाम इक्वाडोर सुबह 6:30 बजे से
1 जुलाई     इंग्लैंड बनाम कांगो  रात 9:30 बजे से
2 जुलाई      बेल्जियम बनाम सेनेगल रात 1:30 बजे से
2 जुलाई अमेरिका बनाम बोस्निया-हर्जेगोविना सुबह 5:30 बजे से
3 जुलाई     स्पेन बनाम ऑस्ट्रिया रात 12:30 बजे से
3 जुलाई     पुर्तगाल बनाम क्रोएशिया  सुबह 4:30 बजे से
3 जुलाई     स्विट्जरलैंड बनाम अल्जीरिया  सुबह 8:30 बजे से
3 जुलाई     ऑस्ट्रेलिया बनाम मिस्र  रात 11:30 बजे से
4 जुलाई  अर्जेंटीना बनाम केप वर्डे  दोपहर 3:30 बजे से
4 जुलाई     कोलंबिया बनाम घाना  सुबह 7 बजे से