लियोनेल मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आग लगा रखी है। 39 साल के मेसी हर मुकाबले में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। उन्होंने अल्जीरिया के खिलाफ पहले मैच में हैट्रिक लगाया था। मेसी वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागे और वर्ल्ड कप इतिहास के सर्वोच्च स्कोरर बन गए। अब उन्होंने जॉर्डन के खिलाफ आखिरी ग्रुप मुकाबले में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
मेसी लगातार सात वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वह दूसरे हाफ में सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे और फ्री-किक से गोल कर यह कारनामा किया। साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट में अपने गोल की संख्या 6 पहुंचा दी है। मुकाबले में अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराकर अपने ग्रुप में टॉप स्थान हासिल किया।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया की होगी सर्जरी, हर डिपार्टमेंट में फेरबदल की जरूरत
पुर्तगाल-कोलंबिया का मैच ड्रॉ
पुर्तगाल और कोलंबिया की टीमें मैच शुरू होने से पहले ही नॉकआउट राउंड में अपनी जगह पक्की कर चुकी थीं लेकिन अब मुकाबला ग्रुप विजेता बनने के लिए था। मैच गोलरहित ड्रॉ रहा, जिससे कोलंबिया ग्रुप के में पहले स्थान पर रहा। इस मैच को लेकर काफी चर्चा थी लेकिन यह किसी भी समय रोमांच की पराकाष्ठा तक नहीं पहुंचा। कोलंबिया ने तीन मैच में से दो मैच जीते और एक ड्रॉ कराया और उसने सात अंक के साथ ग्रुप स्टेज का समापन किया। पुर्तगाल एक जीत और ड्रॉ के साथ पांच अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा।
राउंड ऑफ 32 में कोलंबिया का मुकाबला घाना से होगा, जिसे शनिवार को क्रोएशिया से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की खिताब की प्रबल दावेदार पुर्तगाल की टीम को ग्रुप में उप-विजेता होने के कारण अब क्रोएशिया की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।
यह भी पढ़ें: अधिकारियों ने किया ब्लंडर, हर्डल लगाना भूले, भीषण गर्मी में दोबारा दौड़ी एथलीट
पुर्तगाल और कोलंबिया दोनों टीमों ने गोल करने के लिए अपनी तरफ से भरपूर प्रयास किए। ब्रूनो फर्नांडीज पहले हाफ में पुर्तगाल को बढ़त दिलाने के करीब पहुंच गए थे लेकिन कैमिलो वर्गास ने उन्हें रोक दिया। कोलंबिया ने भी पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टो को व्यस्त रखा जिन्होंने छह बचाव किए, जो टीम के पहले दो मैचों में किए गए कुल बचाव से भी अधिक है।